साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस: रश्मिका और नयनतारा को पीछे छोड़ यह हसीना बनी नंबर 1, एक फिल्म के लिए लेती हैं 15 करोड़
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कमाई के मामले में बड़ा उलटफेर! जानें कौन है वो एक्ट्रेस जिसने रश्मिका मंदाना और नयनतारा को पछाड़कर सबसे ज्यादा फीस लेने का रिकॉर्ड बनाया है। अब रणबीर कपूर के साथ 'रामायण' में नजर आएंगी ये स्टार।
पिछले कुछ सालों में साउथ इंडस्ट्री से समांथा रुथ प्रभु, रश्मिका मंदाना, साई पल्लवी और नयनतारा जैसी एक्ट्रेस ने हिंदी ऑडियंस के बीच अच्छी-खासी जान-पहचान बनाई है. हिंदी ऑडियंस अब इन एक्ट्रेस की फिल्मों के इंतजार में रहती है.
1 / 6

रश्मिका मंदाना तो इंटरनेशनल सेंसेशन बन गईं और पुष्पा फिल्म करने के बाद तो उनकी फैन फॉलोइंग और भी बढ़ गई. वहीं द फैमिली मैन में काम करने के बाद समांथा रुथ प्रभु की पॉपुलैरिटी भी काफी बढ़ गई थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि साउथ इंडस्ट्री की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस कौन है.
2 / 6

जहां एक तरफ रश्मिका मंदाना एक फिल्म के लिए 4 से 10 करोड़ रुपये के बीच लेती हैं वहीं अनुष्का शेट्टी एक फिल्म के लिए 5-7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. वहीं समांथा रुथ प्रभु भी एक फिल्म के लिए 3-8 करोड़ रुपये तक लेती हैं.
3 / 6

वहीं देखा जाए तो Imdb की रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा समय में शाहरुख खान की जवान में काम करने वाली एक्ट्रेस नयनतारा दूसरी हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं. वे एक फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये से 12 करोड़ रुपये के बीच में चार्ज करती हैं.
4 / 6

वहीं बात करें साई पल्लवी की तो वे प्रेजेंट टाइम में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस हैं. वे एक फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये से लेकर 15 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं जो उन्हें खास बनाता है.
5 / 6

साई पल्लवी अब देश के सबसे बड़े प्रोजेक्ट का भी हिस्सा बन गई हैं. वे नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में नजर आएंगी. इस फिल्म में मां सीता के रोल में होंगी और उनके अपोजिट भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर नजर आएंगे.
6 / 6

