Kanye West India Concert: कान्ये वेस्ट का इंडिया कॉन्सर्ट कैंसिल; जानें ₹41 करोड़ की फीस और रिफंड की पूरी डिटेल
Kanye West India Concert Cancelled: भारत में होने वाला कान्ये वेस्ट का पहला म्यूजिक कॉन्सर्ट रद्द। सोशल मीडिया पर चर्चा में आई रैपर की ₹41 करोड़ की फीस, जानें कैसे मिलेगा टिकट का रिफंड।
Kanye West Concert Fees: अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट का इंडिया में होने जा रहा पहला कॉन्सर्ट अब कैंसिल हो चुका है. इस खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया है, क्योंकि लंबे समय से उनके भारतीय शो को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई थी. कॉन्सर्ट के कैंसिल होने के बाद अब उनकी भारी-भरकम फीस सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है.
1 / 6

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस शो को साल के सबसे बड़े म्यूजिक इवेंट्स में गिना जा रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kanye West के इस वन-नाइट शो के टिकट 7,500 से लेकर 30,000 तक रखे गए थे और फैंस में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था.
2 / 6

इसी बीच अब कान्ये वेस्ट की फीस को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं. Hauterrfly की रिपोर्ट के मुताबिक, कान्ये वेस्ट ने इंडिया कॉन्सर्ट के लिए करीब 4-5 मिलियन डॉलर तक चार्ज किए थे. भारतीय रुपये में देखें तो ये रकम लगभग 33 करोड़ से 41 करोड़ के बीच बताई जा रही है.
3 / 6

रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि Kanye West पहले भी एक कॉन्सर्ट के लिए 8 मिलियन डॉलर तक फीस ले चुके हैं. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में 1 मिलियन डॉलर को ज्यादा रियलिस्टिक आंकड़ा भी बताया गया. कान्ये वेस्ट 400 मिलियन USD है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 3,300 करोड़ से 3,400 करोड़ के बीच होती है.
4 / 6

कॉन्सर्ट ऑर्गेनाइजर्स की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि सुरक्षा से जुड़े निर्देशों की वजह से फिलहाल शो को रद्द किया जा रहा है. साथ ही यह भी साफ किया गया कि जिन लोगों ने टिकट खरीदे हैं, उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा. इस अपडेट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.
5 / 6

Kanye West दुनिया के सबसे चर्चित और विवादित म्यूजिक स्टार्स में गिने जाते हैं. उनकी लाइव परफॉर्मेंस, स्टेज प्रोडक्शन और विजुअल एक्सपीरियंस को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. यही वजह है कि उनका इंडिया डेब्यू कॉन्सर्ट पहले से ही काफी चर्चा में था.
6 / 6

