कटरीना कैफ का 43वां जन्मदिन: बेटे विहान की पहली झलक आई सामने
कटरीना कैफ ने 43वें जन्मदिन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपने बेटे विहान की पहली झलक और पति विक्की कौशल के साथ प्यारे पल दिखाए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने बीते 16 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मनाया. अब जन्मदिन के 2 दिन बाद एक्ट्रेस ने परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इन तस्वीरों के साथ कटरीना ने इमोशनल सा नोट भी शेयर किया, जो फैंस का दिल जीत रहा है.
1 / 5

कटरीना कैफ ने इन फोटोज में अपने बेटे विहान की पहली झलक भी दिखाई. एक्ट्रेस अपने लाडले विहान को गोद में उठाए हुए नजर आईं. साथ ही, एक फोटो में उन्होंने पति विकी कौशल के साथ बिताया क्यूट मूमेंट भी शेयर किया. कटरीना कैफ की इस बर्थडे पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स खूब प्यार लुटा रहे हैं.
2 / 5

कटरीना कैफ ने अपने बर्थडे की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "आप मेरे लिए सबसे कीमती आशीर्वाद हैं, जिसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहती हूं. मेरा बेस्ट बर्थडे. आप भी कुछ कम नहीं हैं..." इस पोस्ट में कटरीना ने इस जन्मदिन को अब तक का सबसे बेहतरीन जन्मदिन बताया.
3 / 5

शेयर की गई तस्वीरों में कटरीना बेहद खुश और सुकून भरे अंदाज में नजर आ रही हैं. इस पोस्ट में कटरीना पीच कलर का फ्रॉक पहने हुए नजर आईं. उनकी सादगी और फैमिली के साथ बिताए गए ये पल लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं और फैंस इनपर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
4 / 5

फैंस और सेलेब्स ने कटरीना कैफ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं. 16 जुलाई को कटरीना कैफ के बर्थडे पर पति विकी कौशल ने एक प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जान का जन्मदिन." उनका ये छोटा सा कैप्शन ही सबका दिल जीत गया.
5 / 5

