कटरीना कैफ का कमबैक: OTT से करेंगी धमाकेदार वापसी, जानें क्या है प्लान

मदरहुड एन्जॉय कर रहीं कटरीना कैफ जल्द ही काम पर लौटने की तैयारी में हैं। खबरें हैं कि एक्ट्रेस किसी बड़े वेब सीरीज प्रोजेक्ट से OTT पर डेब्यू कर सकती हैं।

 
कटरीना कैफ ओटीटी डेब्यू

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. पर एक्ट्रेस को फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं है. जी हां, वो अपने बेटे को पूरा-पूरा वक्त दे रही हैं और इस वक्त मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं. कटरीना कैफ की पिछली फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी. ‘मेरी क्रिसमस’ के बाद एक्ट्रेस की कोई भी फिल्म नहीं आई है. पर लगता है कि वो अब वापसी की तैयारी कर चुकी हैं. जी हां, हाल ही में जानकारी मिली कि एक्ट्रेस ने स्क्रिप्ट्स पढ़नी शुरू कर दी है और इसी साल वो अपना अगला प्रोजेक्ट फाइनल कर देंगी. वो फिलहाल ओटीटी स्पेस से ही वापसी की तैयारी में लग रही हैं. कटरीना कैफ का अभी फोकस किसी बढ़िया वेब सीरीज पर है.

शादी के कुछ वक्त बाद ही कटरीना कैफ लंबे ब्रेक पर चली गईं. हालांकि, फिलहाल मैटरनिटी ब्रेक पर है. लेकिन जल्द ही एक्ट्रेस एक स्ट्रॉन्ग कमबैक की प्लानिंग कर रही हैं. हाल ही में तेलुगु 360 डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, एक्ट्रेस ने फाइनली स्क्रिप्ट्स पढ़नी शुरू कर दी है और डिजिटल स्पेस में कुछ धमाकेदार करने की सोच रही हैं. इस साल के एंड तक वो अपना अगला प्रोजेक्ट फाइनल भी करने वाली हैं. जिसे लेकर उनकी तरफ से जल्द ही अनाउंसमेंट भी कर दिया जाएगा.

कब से शूट करेंगी कटरीना कैफ?

इसी रिपोर्ट से जानकारी मिली कि, कटरीना कैफ अगले साल तक ही कैमरा फेस करेंगी. यानी कि शूटिंग अगले साल तक शुरू करने की जानकारी हैं. दरअसल एक्ट्रेस काफी कम ही नजर आती हैं. वो ज्यादातर वक्त अपने बेटे और परिवार के साथ ही बिता रही हैं. वैसे एक्ट्रेस का नाम फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ से भी जुड़ रहा है. लेकिन यह प्रोजेक्ट अनाउंसमेंट के बाद से ही अटका हुआ है. इसे बनाया जाएगा भी या नहीं, इसकी भी कोई जानकारी नहीं है.

एक्ट्रेस की कब हुई थी शादी?

दरअसल कटरीना कैफ और विकी कौशल 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे. उन्होंने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा में शादी की थी. उनकी ग्रैंड वेडिंग में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे.

कब मां बनीं कटरीना?

कटरीना कैफ 7 नवंबर 2025 को एक बेटे की मां बनी हैं. जिसका नाम कटरीना और विकी कौशल ने विहान रखा है. एक्ट्रेस बेटे की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं. हालांकि, उन्होंने अबतक चेहरा नहीं दिखाया है. बेटे के एक साल कंप्लीट करते ही वो भी अपने काम पर लौटने की प्लानिंग कर रही हैं.