Lagaan की गौरी अब कहाँ है? ग्रेसी सिंह ने क्यों छोड़ी फिल्में; जानें अब क्या करती हैं

आमिर खान की 'लगान' के 25 साल पूरे होने पर चर्चा में आईं ग्रेसी सिंह। 'मुन्ना भाई' और 'गंगाजल' जैसी हिट फिल्में देने के बाद क्यों चुनी अध्यात्म की राह? पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

लगान की गौरी

Lagaan Actress Gracy Singh: साल 2001 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'लगान' 25 साल बाद थिएटरों में री-रिलीज होने जा रही है. जब इस फिल्म की बात की जाती है, तो इसकी एक्ट्रेस का नाम आना तो लाजमी है. एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह ने 'लगान' में आमिर खान के अपोजिट गौरी का रोल प्ले किया था और इससे वो रातोंरात मशहूर हो गई थीं. लेकिन अब वो एक्टिंग छोड़ गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं.

1 / 6

ग्रेसी सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1997 में छोटे पर्दे के टीवी सीरियल 'अमानत' से की थी. इसके बाद उन्होंने 1999 की बंगाली फिल्म 'सुंदरी बहू' से फिल्मों कदम रखा. फिर साल 2001 में लगान' से अपने बॉलीवुड करियर की धमाकेदार शुरुआत की थी.

2 / 6

आमिर खान की 'लगान' फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी और ग्रेसी को इस फिल्म के लिए 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' का फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिला था. 'लगान' की सक्सेस के बाद उन्होंने 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.' (2003) और 'गंगाजल' (2003) जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया.

3 / 6

बॉलीवुड में जबरदस्त एंट्री करने के बावजूद ग्रेसी सिंह का करियर धीरे-धीरे बी-ग्रेड फिल्मों और टेलीविजन पर आ गया. इसके बाद ग्रेसी ने जल्द ही बॉलीवुड को टाटा-बाय कह दिया था. फिर कभी वो बड़े पर्दे पर नहीं दिखाई दीं.

4 / 6

ग्रेसी सिंह आखिरी बार 'संतोषी मां - सुनिए व्रत कथाएं' नाम के टेलीविजन सीरियल में नजर आई थीं, जो साल 2020 से 2021 तक टेलिकास्ट हुआ था. इसमें उन्होंने लीड किरदार (संतोषी माता) की भूमिका निभाई थी.

5 / 6

ग्रेसी सिंह अब 45 साल की हो गई हैं और अभी तक कुंवारी हैं. अब फिल्मी चकाचौंध से दूर आध्यात्मिक जीवन जी रही हैं. उन्होंने ब्रह्माकुमारी आश्रम से जुड़ने के बाद वो अब फिल्मों और टीवी शो से लगभग पूरी तरह दूर हैं. ग्रेसी सिंह अपने सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं रहती हैं.

6 / 6