'महाभारत' की सुभद्रा अब दिखती हैं बेहद ग्लैमरस, 13 सालों में पूरी तरह बदला लुक
'महाभारत' में सुभद्रा और 'बालिका वधू' में सुगना का किरदार निभाने वालीं विभा आनंद अब काफी ग्लैमरस हो गई हैं। 13 सालों में उनका लुक कितना बदल गया है, यहाँ देखें।
Mahabharat: 2013 में स्टार प्लस पर आई 'महाभारत' में जहां पूजा शर्मा ने द्रौपदी का रोल किया था. तो दूसरी और अर्जुन की पत्नी और अभिमन्यु की मां सुभद्रा का किरदार विभा आनंद ने निभाया. वो लंबे वक्त से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. साथ ही अपनी एक्टिंग से सबको इम्प्रेस करती रही हैं.
1 / 5

उत्तराखंड में जन्मी विभा आनंद ने 15 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था. हालांकि, सीरियल बालिका वधू से टीवी डेब्यू किया और सुगना के रोल में उन्हें काफी प्यार मिला था. पर सुभद्रा का किरदार बखूबी निभाया.
2 / 5

विभा आनंद ने 'महाभारत' में सुभद्रा का रोल किया है, जो भगवान कृष्ण की बहन भी हैं और शो में उनके सौरभ राज जैन के साथ काफी अच्छे सीन देखने को मिले हैं. इसके अलावा 'श्री', 'संस्कार लक्ष्मी','क्राइम पेट्रोल', 'गुमराह', 'अकबर बीरबल', 'बेगूसराय', 'लाल सिंह', 'जमाई राजा' समेत कई टीवी शोज में दिखी हैं.
3 / 5

विभा आनंद वेब सीरीज का हिस्सा भी रह चुकी हैं. 2018 में 'ट्विस्टेड 2', 2020 में Long Distance लव स्टोरी, 2021 में 'अनकही अनसुनी' और 'ग्लिटर' में भी काम किया है. वहीं, इसी 'लाइफ में', 'प्रथा', 'हम चार' और 'स्टोनमैन मर्डर' फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. अब एक्ट्रेस का पूरा लुक भी बदल चुका है.
4 / 5

विभा आनंद को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं. एक्ट्रेस अब काफी ग्लैमरस हो गईं हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस 35 साल की हैं और लगातार काम कर रही हैं. 13 साल बाद एक्ट्रेस का लुक पूरी तरह बदल चुक है और लोग उनकी तस्वीरों पर बहुत प्यार लुटाते हैं.
5 / 5

