माइकल जैक्सन बायोपिक: जाफर जैक्सन का जादू और किंग ऑफ पॉप की 3 बहनें
बायोपिक 'माइकल' बनी सबसे बड़ी ओपनर। जानें किंग ऑफ पॉप की बहनों रेबी, ला टोया और जेनेट के करियर और जैक्सन परिवार के अनसुने किस्सों के बारे में।
माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' इस वक्त चर्चा में है. वजह है फिल्म को मिल रहा दुनियाभर से प्यार. जहां क्रिटिक्स का कहना है कि फिल्म में माइकल जैक्सन से जुड़े विवादों को नहीं दिखाया गया है. तो लोगों ने इसे पूरे प्यार से स्वीकार किया है. यही वजह है कि पहले ही वीकेंड में सबसे बड़ी बायोपिक बन गई. इस पिक्चर में भतीजे जाफर जैक्सन ने ही 'किंग ऑफ पॉप' का किरदार निभाया है, वो भी बहुत बेहतरीन तरह से. आज हम आपको माइकल की तीनों बहनों के बारे में बताएंगे.
1 / 7

माइकल जैक्सन की बायोपिक में उनके पिता जो जैक्सन और मां कैथरीन जैक्सन का पूरा-पूरा जिक्र है. साथ ही 'जैक्सन 5' की जर्नी से लेकर माइकल जैक्सन बनने तक की कहानी को दिखाया है. माइकल जैक्सन के 9 भाई-बहन थे. उनके भाइयों का नाम- जैकी, टिटो, जर्मेन, मार्लन, रैंडी और ब्रैंडन है, जबकि जुड़वां मार्लन की जन्म के बाद मौत हो गई थी. इसके अलावा तीन बहनें भी हैं- रेबी, ला टोया और जेनेट .
2 / 7

वैसे माइकल जैक्सन की एक सौतेली बहन भी है, जिनका नाम है- Joh'Vonnie Jackson. माइकल के पिता जो जैक्सन का चेरिल टेरेल से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था. जिससे उनकी एक बेटी है. हालांकि, Joh'Vonnie को जैक्सन फैमिली से अलग ही रखा गया. वो खुद बताती हैं कि उनका जैक्सन फैमिली से कोई करीबी रिश्ता नहीं था. खैर, अब उनकी बहनों के बारे में बताते हैं.
3 / 7

रेबी जैक्सन: माइकल जैक्सन की सबसे बड़ी बहन का नाम है- मौरिन रीलेट 'रेबी' जैक्सन. जिनका जन्म 1950 को हुआ था. वो अपने 10 भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं. जो सीरीज 'द जैक्सन्स' का हिस्सा भी रहीं. हालांकि, बाद में बैकअप सिंगर और सोलो आर्टिस्ट के तौर पर करियर की शुरुआत की. उनका आखिरी एल्बम 1998 में ' योर्स फेथफुली' था.
4 / 7

ला टोया जैक्सन: वहीं, माइकल की दूसरी बहन का नाम ला टोया जैक्सन है. उन्होंने 80 और 90 के दशक में एक सोलो आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाई. जल्द ही 9 स्टूडियो एल्बम रिलीज किए. हालांकि, बाद में वो रियलिटी टीवी का पॉपुलर चेहरा बन गईं. 'बिग ब्रदर', 'द सेलिब्रिटी अप्रेंटिस' जैसे शो में दिखाई दीं. वो माइकल का किरदार निभाने के लिए जाफर की तारीफ करती भी दिखी थीं.
5 / 7

जेनेट जैक्सन: जैक्सन परिवार के 10 भाई-बहनों में सबसे छोटी जेनेट ही हैं. उन्होंने भी अपने भाई-बहनों के साथ एक आर्टिस्ट के तौर पर शुरुआत की थी. पर बाद में एक्टिंग की तरफ रुख कर लिया. 70 के दशक में 'गुड टाइम्स' और 'डिफरेंट स्ट्रोक्स' समेत कई सिटकॉम में दिखाई दीं . फिर म्यूजिक में वापसी की और 1982 में अपना पहला एल्बम जेनेट जैक्सन रिलीज किया.
6 / 7

माइकल जैक्सन अब हमारे बीच नहीं हैं. 50 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी. हालांकि, उनके भाई-बहनों का भी म्यूजिक में सफल करियर रहा है. उनके भाई टिटो जैक्सन का भी 2024 में निधन हो गया था. बाकी सब काम कर रहे हैं.
7 / 7

