Peddhi: राम चरण की फिल्म में श्रुति हासन का डांस नंबर, 4 दिन के लिए वसूली मोटी फीस

राम चरण की ‘पेड्डी’ में श्रुति हासन की एंट्री! 3 मिनट के गाने के लिए चार्ज किए करोड़ों रुपये। जानें जान्हवी कपूर की मुख्य भूमिका और अक्षय कुमार के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश।

 
राम चरण अपकमिंग फिल्में

वैसे तो साल की शुरुआत से अबतक कई साउथ फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. जहां बड़ी फिल्मों का खेल बिगड़ गया. तो छोटी फिल्मों ने खूब इम्प्रेस किया है. यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड वालों का कब्जा है. वैसे तो इसका पूरा क्रेडिट ‘धुरंधर 2’ को ही जाता है. खैर, आगे कई और फिल्में आने वाली हैं, जिनका फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इनमें राम चरण की ‘पेड्डी’ भी शामिल है. जिसे 25 जून को रिलीज करने की तैयारी है. पर यह राह बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली है. क्योंकि अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी तभी आ रही है. खैर, फिल्म में श्रुति हासन की भी एंट्री हुई है. एक डांस नंबर के लिए कितना चार्ज कर रही हैं?

दरअसल RRR की सफलता के बाद जब राम चरण ने ‘गेम चेंजर’ पर दांव खेला, तो फिल्म बुरी तरह पिट गई. 450 करोड़ के भारी-भरकम बजट से फिल्म को तैयार किया गया था. अब वो ‘पेड्डी’ पर काम कर रहे हैं, जिसके कुछ गाने आ चुके हैं और फिल्म जल्द ही रिलीज हो जाएगी. इसके बाद एक्टर को सुकुमार के साथ काम करना है और वो उनके करियर की एक बड़ी फिल्म बताई जा रही है.

पेड्डी के लिए श्रुति हासन ने कितने लिए?

राम चरण की ‘पेड्डी’ अब अपने फाइनल स्टेज पर है. पर अब भी एक गाना शूट होना रह गया है, जिसके लिए हैदराबाद में ग्रैंड और महंगा सेट बनाया गया है. राम चरण के अपोजिट डांस नंबर के लिए श्रुति हासन को लिया गया है. जो स्पेशल नंबर पर परफॉर्म करती दिखेंगी. एक्ट्रेस ने इस गाने की तैयारी के लिए 4 दिन दिए हैं. हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि एक्ट्रेस को इस गाने के लिए 3 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. जो कि 3-4 मिनट के गाने के लिए काफी ज्यादा है. पर एक्ट्रेस डांस नंबर के लिए आमतौर पर इतनी फीस लेती हैं.

दरअसल राम चरण और श्रुति हासन का यह स्पेशल गाना ‘पेड्डी’ का हाइलाइट रहने वाला है. क्योंकि दोनों पहले भी साथ काम कर चुके हैं और अब सालों बाद फिर साथ आ रहे हैं. AR Rehman ने गाने को कंपोज किया है. वैसे राम चरण के अपोजिट जो एक्ट्रेस बतौर फीमेल लीड काम कर रही हैं, वो जान्हवी कपूर हैं. जी हां, चिरंजीवी के बोलने पर ही इस फिल्म में एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है. देखना होगा कि फिल्म तय समय पर रिलीज होती है या नहीं.