Ramayan: अमरीश पुरी थे रावण के लिए पहली पसंद, कैसे मिला अरविंद त्रिवेदी को यह रोल?
क्या आप जानते हैं कि रावण के रोल के लिए अरविंद त्रिवेदी पहली पसंद नहीं थे? जानें 'केवट' का ऑडिशन देने आए अभिनेता कैसे बने लंकापति और क्यों मांगते थे राम से माफी।
रामानंद सागर 'रामायण' इतने सालों बाद भी लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाए हुए है. इस शो में लंकापति 'रावण' का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था और उनकी दमदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया था. लेकिन इस रोल के लिए अरविंद त्रिवेदी पहली पसंद नहीं थे और न ही उन्होंने इस रोल के लिए ऑडिशन दिया था.
1 / 5

बहुत कम लोग जानते हैं कि अरविंद त्रिवेदी 'रामायण' में 'केवट' का किरदार निभाने के लिए गुजरात से मुंबई आए थे. जब इस शो के लिए ऑडिशन चल रहे थे, तो उन्होंने केवट के रोल के लिए ऑडिशन दिया. लेकिन उनके हाव-भाव और रौब को देखकर रामानंद सागर को लगा कि वो रावण के लिए बिल्कुल सही हैं.
2 / 5

रावण के किरदार के लिए रामानंद सागर की पहली पसंद अमरीश पुरी थे. मगर अरविंद त्रिवेदी के 'केवट' के ऑडिशन को देखकर रामानंद सागर ने उन्हें तुरंत रावण (लंकेश) का किरदार सौंप दिया था. फिर रावण के रोल से अरविंद त्रिवेदी घर-घर मशहूर हो गए. अरविंद त्रिवेदी ने 300 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग कर लोगों का दिल जीता है.
3 / 5

रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण को गंगा नदी पार करवाने वाले नाविक (केवट) की भूमिका अभिनेता कौस्तुभ त्रिवेदी ने निभाई थी. ये सीन इस पूरे शो में सबसे ज्यादा इमोशनल माना जाता है, जब उन्होंने श्रीराम के चरण को धोने के बाद अपनी नाव में बिठाया था.
4 / 5

पर्दे पर क्रूर रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी असल जिंदगी में भगवान राम और शिव के बहुत बड़े भक्त थे. अरविंद त्रिवेदी शूटिंग के दौरान भी भगवान राम से अपने किरदार के लिए माफी मांगते थे. 6 अक्टूबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने की वजह से अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया था.
5 / 5

