Samay Raina and Sharon Verma Relationship: मेधा शंकर के बाद अब शैरन वर्मा के साथ जुड़ा समय का नाम, जानें क्या है सच

'इंडियाज गॉट लेटेंट' फेम समय रैना ने शैरन वर्मा के साथ डेटिंग की खबरों पर किया रिएक्ट। जानिए क्या है सच्चाई।
 
Medha Shankar Samay Raina

कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. वैसे तो वो अक्सर किसी न किसी विवाद में घिरे रहते हैं, लेकिन इस बार वो डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में शैरन वर्मा और समय रैना की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली. दोनों की नोकझोक और मजाक के क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद से ही समय रैना और शैरन वर्मा के रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें तेजी से फैलने लगीं. अब समय रैना ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है. इंस्टाग्राम पर समय से एक फैन ने पूछा कि क्या आप शैरन को डेट कर रहे हैं? तो उन्होंने इस सवाल को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए जवाब दिया, “नहीं भाई, बस इंटरनेट अपना काम कर रहा है.”

शैरन वर्मा की बात करें तो साल 2024 में इंडियाज गॉट लेटेंट के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट दर्शकों का दिल जीता चुकी हैं. शो पर उनके बिहार से होने और खुद को ‘वीक इंडिपेंडेंट वुमन’ बताने वाले जोक्स काफी वायरल हुए थे. वहीं अब वो इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन में बतौर गेस्ट पैनलिस्ट बनकर लौटीं.

शो में हाजिरजवाबी से जीता दिल

शो में उनकी हाजिरजवाबी, हंसी-मजाक और समय के साथ उनकी बॉन्डिंग दर्शकों को काफी पसंद आई, जिसके बाद से फैंस ने उनकी दोस्ती को डेटिंग से जोड़ना शुरू कर दिया. हालांकि अब समय ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है.

समय रैना और मेधा शंकर की डेटिंग का सच क्या?

शैरन वर्मा से पहले समय रैना का नाम फिल्म ’12th फेल’ की एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ जुड़ा था. हाल में मेधा इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में वरुण धवन, शैरन वर्मा और निशांत तंवर के साथ पैनल का हिस्सा बनी थीं. शो के एक सेगमेंट में जब समय से उनके सबसे अच्छे दोस्त के बारे में पूछा गया, तो समय ने तुरंत मेधा शंकर का नाम लिया. इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई. हालांकि मेधा के साथ रिश्ते पर समय रैना ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है.