Trishala Dutt Birthday Post: 'तुम कितनी भी बड़ी हो जाओ...', संजय दत्त ने बेटी त्रिशाला को खास अंदाज में दी बधाई
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त के जन्मदिन पर इमोशनल पोस्ट शेयर की। जानिए साइकोथेरेपिस्ट त्रिशाला और संजय दत्त के खूबसूरत बॉन्ड के बारे में।
संजय दत्त ने बेटी त्रिशाला के जन्मदिन पर अपने इंस्टा अकाउंट से उनके साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "तुम चाहे कितनी भी बड़ी हो जाओ, हमेशा मेरी छोटी बच्ची ही रहोगी। जन्मदिन मुबारक हो त्रिशाला, हमेशा तुमसे प्यार करता रहूंगा."
1 / 5

त्रिशाला दत्त के जन्मदिन पर संजय दत्त ने उनके साथ क्वालिटी टाइम की फोटोज शेयर की हैं. उनकी इस प्यारी सी पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है. कमेंट सेक्शन में भी फैन बर्थडे विश करते नजर आ रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने हार्ट ड्रॉप किए हैं.
2 / 5

संजय दत्त की पहली शादी ऋचा शर्मा से हुई थी. इससे उनकी बेटी त्रिशाला का जन्म हुआ. त्रिशाला भले ही यूएस में रहती हों, लेकिन उनके और संजय दत्त के बीच क्लोज बॉन्डिंग हैं. वो अक्सर पिता के साथ सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
3 / 5

त्रिशाला दत्त सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, लेकिन फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं. वो एक साइकोथेरेपिस्ट के तौर पर काम करती हैं और इसी वजह से वो यूएस के न्यूयॉर्क में रहती हैं.
4 / 5

1996 में ऋचा शर्मा (त्रिशाला दत्त की मां) का निधन हो गया था. इसके बाद उनका पालन-पोषण यूएस में ही नाना-नानी के पास हुआ है. हालांकि पिता संजय दत्त के साथ ही मान्या दत्त (संजय दत्त की तीसरी पत्नी) और उनके बच्चों के साथ भी त्रिशाला का बॉन्ड अच्छा है.
5 / 5

