संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर 'The Skin Doctor' गिरफ्तार; ₹30,000 करोड़ की संपत्ति पर महाभारत जारी

संजय कपूर के निधन के बाद आपत्तिजनक ट्वीट मामले में इन्फ्लूएंसर नीलम सिंह गिरफ्तार। 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर प्रिया सचदेव और सास रानी कपूर के बीच कानूनी जंग।

 
Karisma Kapoor Ex Husband Sanjay Kapur Death

साल 2025 जून में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हो गया था. उनके निधन के बाद से उनकी प्रॉपर्टी को लेकर तो विवाद चल ही रहा है. इसी बीच एक विवाद सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर से जुड़ा भी था जिसमें अब बिजनेसमैन के निधन के एक साल के अंदर गिरफ्तारी भी हो गई है. दरअसल संजय कपूर के निधन के बाद द स्किन डॉक्टर के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर नीलम सिंह ने संजय और उनकी फैमिली को लेकर आपत्तिजन ट्वीट किए थे. अब इस मामले में एक्शन लिया गया है और इन्फ्लूएंसर की गिरफ्तारी भी हो गई है.

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर डॉक्टर नीलम सिंह (द स्किन डॉक्टर) को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दिल्ली पुलिस के मुताबिक कपूर फैमिली की तरफ से शिकायत मिली थी की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नीलम सिंह ने बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के मामले में कुछ ट्वीट किए थे जो आपत्तिजनक थे. उन्होंने संजय कपूर की हेल्थ और उनकी डेथ को लेकर रिएक्ट किया था जिससे बिजनेसमैन का परिवार खुश नहीं था. इसके बाद दिल्ली के वसंत कुंज थाने में पूरे मामले की शिकायत कपूर परिवार की तरफ से दी गई थी. हालांकि अब आरोपी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को जमानत भी मिल गई है.

30 हजार करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी का है मामला

संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी की बात करें तो इसे लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है और जल्द ही इसकी सुनवाई की अगली तारीख भी आने जा रही है. पिछली हियरिंग के दौरान मामले को इतना उलझते देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस केस की तुलना महाभारत से कर दी थी. प्रॉपर्टी विवाद में संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और संजय कपूर की मां रानी कपूर के बीच चल रहा है. संजय कपूर की मां की उम्र 80 साल की हो गई है और सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उन्हें पहले ही उम्र का तकाजा देते हुए सैटलमेंट करने का सुझाव दिया था.

संजय कपूर ने की थी 3 शादी

बिजनेसमैन संजय कपूर की बात करें तो उन्होंने 3-3 शादियां की थी. उनकी पहली शादी नंदिता महतानी से साल 1996 में हुई थी. लेकिन साल 2000 में ही उनका तलाक हो गया था. इसके बाद संजय ने साल 2003 में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की थी. उनकी ये शादी 13 साल तक चली थी और 2016 में दोनों का तलाक हो गया था. वहीं इसके ठीक एक साल बाद उन्होंने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की थी. अब फैमिली के बीच 30000 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद कोर्ट में है. अब मामले की अगली सुनवाई गुरुवार 14 मई 2026 को होनी है.