Sapna Choudhary: 'छलिया' गाने पर सपना चौधरी का ऐसा धांसू डांस, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे दीवाने 

 
Sapna Choudhary: 'छलिया' गाने पर सपना चौधरी का ऐसा धांसू डांस, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे दीवाने 

Sapna Choudhary: सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सपना की एक झलक पाने के लिए लाखों लोग बेकरार रहते हैं। इन दिनों सपना चौधरी का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 24 घंटे में लाखों व्यूज मिल चुके हैं।  सपना चौधरी सलवार कमीज में धमाकेदार परफॉर्मेंस देती नजर आ रही है। 

यूट्यूब पर 'देसी गीत' चैनल ने सपना चौधरी का यह डांस वी‍डियो शुक्रवार को ही रिलीज किया है। 24 घंटे से भी कम समय में इसे 60 हजार से अध‍िक बार देखा जा चुका है। इस 2 मिनट और 17 सेकेंड के वीडियो में सपना महफिल की जान बनी हुई हैं। हरे रंग की सलवार कमीज में चमचमाती रोशनी के बीच वह एक महंगे से दिख रहे आयोजन में पहुंची हैं। 

सपना चौधरी इस वीडियो में 'छलिया' गाने पर परफॉर्म कर रही हैं। हरियाणा की मशहूर सिंगर रुचिका जांगिड़ के इस गाने के ऑफिश‍ियल वीडियो में भी सपना चौधरी ही हैं। उनके साथ विवेक राघव की जोड़ी है। इस गाने के बोल अजमेर बलम्‍भ‍िया ने लिखे हैं, जबकि इसका म्‍यूजिक अमन जाजी ने तैयार किया है।