सपना चौधरी-वीर साहू विवाद: क्या तलाक की ओर बढ़ रहे हैं ये सितारे?
सपना चौधरी ने पति वीर साहू पर लगाए गंभीर आरोप, मामला पहुंचा कोर्ट। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सपना ने पति पर साधा निशाना। जानें पूरा मामला।
सपना चौधरी इस वक्त पति से तलाक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. सपना ने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाया है. मामला कोर्ट तक पहुंच गया है और कोर्ट ने वीर साहू को अगली सुनवाई तक सपना से किसी भी तरह का संपर्क करने का आदेश दिया है.
1 / 5

पति से विवाद के बीच भी सपना लगातार काम कर रही हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं. सपना लगातार सरकास्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं. डांसर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे फैंस उनके पति से जोड़ कर देख रहे हैं.
2 / 5

सपना ने इंस्टा पर एक स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने लिखा है- हमारा चंदन जैसा व्यवहार है. सांपों का आना जाना लगा रहता है. देख कर तो ऐसा लग रहा है कि सपना ये स्टोरी वीर साहू के लिए ही लगाई है.
3 / 5

हालांकि, डांसर ने किसी को भी टैग नहीं किया है. ऐसे में फैंस सिर्फ अनुमान ही लगा सकते हैं. इससे पहले सपना ने एक वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था- 'देखी जाएगी नास तो हो लिया...हरयाणवी ज्यादा टेंशन नहीं लेते हैं'.
4 / 5

बता दें सपना चौधरी ने हरियाणवी सिंगर वीर साहू से साल 2020 में काफी गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी और लंबे समय तक अपनी शादी को छुपा कर रखा था. लेकिन अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. सपना के दोनों बेटे उनके साथ ही रह रहे हैं.
5 / 5

