Sapna Dance: सपना चौधरी ने 'छलिया' गाने पर किया धमाकेदार डांस, देखकर आप भी लगेंगे नाचने

Sapna Dance: सपना चौधरी के फैंस की दीवानगी रोजाना बढ़ती जा रही है। इन दिनों सपना अपनी बायोपिक 'मैडम सपना' को लेकर चर्चा में है। सपना चौधरी का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना 'छलिया' गानें पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो को अब तक 1.32 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
मजेदार बात यह है कि सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को देखकर फैंस जमकर कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आज फिर से पुरानी वाली सपना याद आ गई। क्या गजब की एनजी है।' एक अन्य ने लिखा है, 'जो भी कह लीजिए, सपना तो सपना है।'
वीडियो में सपना चौधरी जिस नए हरियाणवी गाने 'छलिया' पर परफॉर्म कर रही हैं, उसे रुचिका जांगिड़ ने गाया है। गीत के बोल Ajmer Balmbhiya ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक अमन जाजी ने तैयार किया है। वीडियो में सपना चौधरी रंग-बिरंगी रोशनी में एक बड़े से स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं।