शाहिद कपूर-कृति सेनन की 'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने 3 दिनों में ही 76 करोड़ की कमाई कर ली है। जानें उनकी पिछली हिट फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का हाल।
शाहिद कपूर और कृति सेनन की हालिया रिलीज मूवीज 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए हुए है. महज 3 दिनों के अंदर इस फिल्म ने 76 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. 'कॉकटेल 2' से पहले भी कृति सेनन और शाहिद कपूर की जोड़ी 2 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर चुकी हैं.
1 / 5

'कॉकटेल 2' से पहले शाहिद कपूर और कृति सेनन 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में साथ नजर आ चुके हैं. ये कृति और शाहिद कपूर का पहला कोलैबोरेशन था. ये साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 9 फरवरी 2024 को थिएटरों में रिलीज हुई थी.
2 / 5

अमित जोशी और आराधना साह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा, जान्हवी कपूर, डिंपल कपाड़िया, राकेश बेदी, धर्मेंद्र और राजेश कुमार जैसे कलाकार नजर आए थे.
3 / 5

शाहिद कपूर और कृति सेनन की इस फिल्म का बजट 75 करोड़ रुपये था. इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 85.16 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने दुनिया भर में 139 करोड़ रुपये कमाए थे और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई.
4 / 5

2 घंटे 23 मिनट की इस फिल्म को IMDb पर 6.2 रेटिंग मिली है. आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस फिल्म में शाहिद कपूर ने एक रोबोटिक्स इंजीनियर और कृति सेनन ने एक सुपर इंटेलिजेंट फीमेल रोबोट (सिफरा) का किरदार निभाया है.
5 / 5

