श्रेया कालरा: 'लॉक अप' की चर्चित कंटेस्टेंट, जानें करियर और विवाद
MTV रोडीज से पहचान बनाने वाली श्रेया कालरा 'लॉक अप 2' में अपने बेबाक अंदाज और विवादों को लेकर चर्चा में हैं। जानें उनकी लाइफस्टाइल और करियर से जुड़ी खास बातें।
श्रेया कालरा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली 29 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. उन्हें साल 2020 में MTV रोडीज में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर पहचान मिली थी. इसके बाद उन्होंने म्यूजिक वीडियो और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में भी काम किया.
1 / 7

'लॉक अप: सच या सजा' में एंट्री के बाद से श्रेया अपने बेबाक अंदाज और खुलकर राय रखने की वजह से लगातार चर्चा में हैं. शो में उनकी कई कंटेस्टेंट्स के साथ तीखी बहस भी देखने को मिली है.
2 / 7

श्रेया इस वक्त खूब ट्रोल हो रही हैं क्योंकि उन्होंने आकांक्षा चमोला का बायोसेक्शुअल वाला सीक्रेट रिवील कर दिया है. जिसके बाद उनकी इस हरकत पर लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं.
3 / 7

सिर्फ आकांक्षा चमोली ही नहीं बल्कि शो में आए 2 और कंटेस्टेंट्स यानी आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत के साथ भी तीखी बहस देखने को मिल रही है. दोनों से श्रेया का शो के बाहर से बीफ चल रहा है.
4 / 7

श्रेया टीवी एक्टर ऋषभ जायसवाल को डेट कर रही हैं. दोनों की मुलाकात साल 2021 में एक नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी और वहीं से उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई.
5 / 7

फिलहाल श्रेया 'लॉक अप 2' में सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. हालांकि वह इस समय 'एट रिस्क' जोन में हैं और आने वाले एपिसोड में उनके एलिमिनेट होने के चांज बढ़ गए हैं.
6 / 7

बता दें कि, श्रेया के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं, यूट्यूब पर भी वो व्लॉग बनाती हैं. साथ ही उनका एक चैट शो भी Don't spill too much. जिसके अब तक 4 सीजन आ चुके हैं. इसके अलावा श्रेया मुनव्वर फारुकी के शो 'द सोसाइटी' को भी होस्ट कर चुकी हैं.
7 / 7

