Sunny Deol Movie Bantara 1947 Collection: 'आवारापन 2' के आगे सुस्त पड़ी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें बजट से कितनी दूर

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' की कमाई में तीसरे दिन 50% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जानें 3 दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
 
आवारापन 2 वर्सेस बंटवारा 1947

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल ने अपनी दूसरी पारी में दमदार वापसी की है. ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद उन्होंने एक सुपरहिट और दो ठीक-ठाक प्रदर्शन करने वाली फिल्म दी हैं. इसके अलावा 2026 में भी वे बंटवारा 1947 फिल्म के जरिए ऐसा ही कुछ करने की तैयारी में थे. लेकिन अफसोस की इस बार सनी देओल का हिट फॉर्मुला उनपर ही भारी पड़ता नजर आया है. उनकी फिल्म बंटवारा 1947 को तगड़े प्रमोशन के बाद भी ज्यादा ऑडियंस नहीं मिल रही हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कमाई में तीसरे दिन 7 करोड़ की गिरावट दर्ज की गई है. ये गिरावट फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन से 50 प्रतिशत कम बताई जा रही है. तीसरे दिन बंटवारा 1947 ने भारत में 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग डे पर बंटवारा 1947 ने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में अच्छी-खासी उछाल देखने को मिली और फिल्म ने 13.50 करोड़ कमाकर दिखा दिए. इसके अलावा तीसरे दिन फिर से इस फिल्म की कमाई घट गई और इसका कलेक्शन महज 7.25 करोड़ रुपये का रहा. इसे मिला लिया जाए तो फिल्म ने रिलीज के 3 दिन में नेट कलेक्शन के मामले में भारत में 26.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

बजट से कितनी दूर बंटवारा 1947?

वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने तीन दिन में 31.61 करोड़ की कमाई की है. विदेशों में भी फिल्म को वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला है जैसा देखने को मिलता है. इस फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये का रहा है. वहीं फिल्म का फर्स्ट वीकेंड का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 37.11 करोड़ रुपये का हो चुका है. बंटवारा 1947 का बजट 120 करोड़ से 150 करोड़ के बीच का माना जा रहा है. ऐसे में फिल्म का ये कलेक्शन इतना असरदार नहीं माना जाएगा. फिल्म शायद किसी तरह अपना बजट रिकवर कर ले जाए लेकिन इसका 200 करोड़ के कलेक्शन तक पहुंचना भी मुश्किल नजर आ रहा है.

वहीं इस फिल्म के मुकाबले इमरान हाशमी की आवारापन 2 का बोलबाला देखने को मिल रहा है. इस फिल्म ने 110 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसी के साथ रवीना टंडन की साउथ फिल्म भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. विश्वनाथ एंड संस ने भी बढ़िया कलेक्शन कर के दिखाया है. इस फिल्म ने भी 110 करोड़ कमा कर दिखा दिए हैं. लेकिन साथ ही में रिलीज हुई सनी पाजी की बंटवारा 1947 को वैसी ऑडियंस नहीं मिल सकी है जिसकी उम्मीद थी.