The Great Indian Kapil Show Season 5: धमाकेदार वापसी को तैयार कपिल शर्मा का शो, पहले एपिसोड में आएगी दृश्यम की स्टारकास्ट

कपिल शर्मा का कॉमेडी शो पांचवें सीजन के साथ वापस आ रहा है। पहले एपिसोड में 'दृश्यम' की स्टारकास्ट आएगी नजर।
 
Drishyam cast on Kapil show

 कपिल शर्मा अपने पॉपुलर कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पांचवें सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं. जब से शो के पांचवे सीजन का ऐलान हुआ था, तब से ही फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे. अब फाइनली शो का पहला एपिसोड भी जल्द ही रिलीज होने वाला है. सबसे खास बात ये है कि शो के नए सीजन की शुरुआत मोस्ट अवेटेड थ्रिलर फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन की स्टारकास्ट के साथ होगी.

सीजन 5 का प्रीमियर 26 सितंबर को रात 8 बजे होगा. पहले एपिसोड में अजय देवगन, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और जयदीप अहलावत के साथ फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक भी कपिल शर्मा के साथ मस्ती और बातचीत करते नजर आएंगे. इसका प्रोमो भी सामने आया है, जिसे देख एपिसोड देखने की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

दृश्यम स्टारकास्ट मचाएगी धमाल

इस एपिसोड के जरिए अजय देवगन एक बार फिर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में नजर आएंगे. अजय इन दिनों हिंदी दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. शो में फिल्म की स्टारकास्ट के साथ वह कई मजेदार किस्से और बातें शेयर करते दिखाई देंगे.

शो के दौरान जयदीप अहलावत का एक मजेदार अंदाज भी देखने को मिलेगा., वह सोना और मोना 2.0 यानी कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की जोड़ी के साथ डांस करते नजर आएंगे. वहीं, सुनील ग्रोवर अपने खास अंदाज में अजय देवगन की मिमिक्री करके शो में हंसी का तड़का लगाएंगे. बता दें कि, अजय देवगन फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

6 महीने बाद लौट रहा है शो

द ग्रेट इंडियन कपिल शो करीब छह महीने के ब्रेक के बाद अपने पांचवें सीजन के साथ वापसी कर रहा है. इस बार भी कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे. शो के नए एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे स्ट्रीम किए जाएंगे.