बॉलीवुड के 5 दिग्गज बंगाली कलाकार, जिन्होंने सिनेमा की दुनिया बदल दी

ऋषिकेश मुखर्जी से लेकर किशोर कुमार तक, जानें उन 5 महान बंगाली कलाकारों के बारे में जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी कला, संगीत और निर्देशन से एक नया इतिहास रचा।

मन्ना डे के पुरस्कार

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कलाकार रहे हैं जिन्होंने अपनी कला से देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर की जनता को मंत्रमुग्ध किया है. बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी कई सारे बंगाली कलाकार रहे हैं जिन्होंने दुनियाभर के फैंस को इंप्रेस किया है. आइए जानते हैं बंगाली सिनेमा से आए उन 5 कलाकारों के बारे में जिन्होंने बॉलीवुड में अपना दबदबा बनाया.

1 / 6

ऋषिकेश मुखर्जी ने मुसाफिर फिल्म से डायरेक्शन की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने अनारी, अनुपमा, आशीर्वाद, सत्यकाम, आनंद, गुड्डी, नमक हराम, चुपके चुपके, खूबसूरत, गोलमाल, बावर्ची, रंग बिरंगी और झूठ बोले कौआ काटे जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. उन्हें 8 नेशनल अवॉर्ड समेत दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया. वहीं भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म विभूषण से भी नवाजा गया.

2 / 6

मन्ना डे संगीत जगत के सबसे बड़े धुरंधरों में से एक माने जाते हैं. वे बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड सिंगर के तौर पर जाने जाते हैं. किशोर, रफी और मुकेश जैसे दिग्गज सिंगर्स के बीच उन्होंने खुद की अलग पहचान बनाई और आज भी उनके गाने सुने जाते हैं. उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड, नेशनल अवॉर्ड समेत दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे सम्मानों से नवाजा गया.

3 / 6

आशोक कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में दाद मुनी के नाम से जाना जाता है. उन्होंने अपने करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया. वहीं वे एक ट्रेंड सिंगर भी थे. उन्हें 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड, 2 नेशनल अवॉर्ड, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड समेत पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.

4 / 6

किशोर कुमार दिग्गज एक्टर आशोक कुमार के छोटे भाई थे. वहीं फिल्म इंडस्ट्री में वे सबसे बड़े ऑलराउंडर के तौर पर जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में शानदार एक्टिंग की और जब सिंगिंग की बारी आई तो उन्होंने सभी को पीछे छोड़ दिया. उन्होंने अपने करियर में 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते.

5 / 6

आर डी बर्मन की बात करें तो उन्होंने अपने पिता एस डी बर्मन की तरह ही फिल्मों में हाथ आजमाया और संगीत जगत में अपना रुतबा बनाया. कुछ फिल्मों में उन्होंने गाने भी गाए लेकिन एक म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर उन्होंने फैंस को एक से बढ़कर एक गाने दिए और 70s के गोल्डन एरा की नींव रखी. आज भी उनके गाने सुनना नई पीढ़ी पसंद करती है. उन्होंने 1500 के करीब गाने गाए और 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीते.

6 / 6