Karan Wahi Ex-Girlfriend: उदिति सिंह ने खोले अपने पास्ट रिलेशनशिप के राज, जानिए मॉडल और एक्ट्रेस से जुड़ी खास बातें

'बिग बॉस 20' में नजर आ रही करण वाही की एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। जानिए उनकी प्रोफाइल, मॉडलिंग करियर और फिल्मों के बारे में।

Uditi Singh model

 सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों कंट्रोवर्सी और बड़े खुलासों का अड्डा बना हुआ है. शो में टीवी एक्टर करण वाही की एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. वो अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं.

1 / 5

हालिया एपिसोड में उदिति ने करण वाही के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप पर खुलकर बात की. साथ ही डॉग को लेकर होने वाले झगड़ों का जिक्र किया था. जो लोग उदिति सिंह को सिर्फ करण वाही की एक्स के तौर पर जानते हैं, उनके लिए बता दें कि उदिति पेशे से एक फैशन मॉडल, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और एंटरप्रेन्योर हैं.

2 / 5

दरअसल उदिति सिंह चंडीगढ़ की रहने वाली हैं, लेकिन अपनी पढ़ाई और काम के सिलसिले में लंदन में भी काफी वक्त बिता चुकी हैं. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं, इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने फैशन शूट, ग्लैमरस तस्वीरें और लाइफस्टाइल से जुड़े अपडेट्स शेयर करती हैं.

3 / 5

उदिति सिंह साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर आई 'जाने जान' में भी नजर आ चुकी हैं. वहीं,हिमेश रेशमिया के साथ 'सुरूर' में भी दिखी थीं. इसके अलावा एक्ट्रेस को 2024 की 'ये दिल दीवाना' और 2025 की 'जस्सी वेड्स जस्सी' में देखा गया था.

4 / 5

उदिति साल 2019 में तब सबसे ज्यादा सुर्खियों में आईं, जब करण वाही ने उनके साथ अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल किया. दोनों की रोमांटिक तस्वीरें खूब वायरल होती थीं. लेकिन 2021 के आसपास दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं. हालांकि, 'बिग बॉस 20' के घर में उदिति का यह बेबाक और निडर अंदाज सबका ध्यान खींच रहा है.

5 / 5