Upcoming Double Role Movies: रणबीर से लेकर यश तक, इन 6 बड़ी फिल्मों में दिखेगा सुपरस्टार्स का डबल रोल
रामायण से लेकर एनिमल पार्क और टॉक्सिक तक, 2026 में बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा डबल रोल का जलवा। जानें रणबीर कपूर, यश और प्रभास के किरदारों से जुड़ी दिलचस्प जानकारी।
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, फिल्मों में डबल रोल का चलन बहुत पुराना और पॉपुलर है. 'डॉन', 'करण अर्जुन', 'जवान', 'जुड़वा' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्मों में हमें अक्सर डबल रोल देखने के लिए मिले हैं. 2026 में भी 'टॉक्सिक', 'एनिमल पार्क' और रामायण जैसी कई फिल्में आ रही हैं, जिनमें एक्टर्स डबल रोल में नजर आएंगे. आइए एक नजर डालते हैं उन अपकमिंग फिल्मों पर.
1 / 6

Toxic: सुपरस्टार यश 'टॉक्सिक' के साथ फिर से बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में यश बाप और बेटे, दोनों का किरदार निभा रहे हैं. रिलीज से पहले ही इसे लेकर काफी ज्यादा बज बना हुआ है, जो जल्द ही थिएटरों में दस्तक दे सकती है.
2 / 6

Shakti Shalini: 'सैयारा' से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वालीं अनीत पड्डा जल्द ही मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म 'शक्ति शालिनी' में नजर आएंगी. खबर है कि शक्ति शालिनी में अनीत पड्डा डबल रोल निभाने जा रही हैं. इसमें वो 'शक्ति' और 'शालिनी' के रूप में दो अलग-अलग ताकतों को रीप्रेजेंट करेंगी. अनीत पड्डा के साथ इस फिल्म में विशाल जेठवा नजर आएंगे. 'शक्ति शालिनी' इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी.
3 / 6

Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर भी इन दिनों काफी बज बना हुआ है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर सिर्फ भगवान राम का ही नहीं, बल्कि भगवान परशुराम का किरदार भी निभाते दिखेंगे. ये फिल्म दिवाली 2026 और 2027 पर दो पार्ट में आएगी.
4 / 6

Kalki 2: साउथ सुपरस्टार प्रभास भी 'कल्कि 2898 AD' के अगले पार्ट में डबल रोल में वापसी करेंगे. 'कल्कि 2' में प्रभास मॉडर्न दौर के भैरवा और महाभारत काल के कर्ण दोनों अवतारों में नजर आएंगे. इस फिल्म के सीक्वल में साई पल्लवी और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिकाओं में होंगे.
5 / 6

Animal Park: साल 2023 में रिलीज हुई 'एनिमल' का सीक्वल भी आने वाला है, जिसमें रणबीर का किरदार और भी ज्यादा इंटेस होगा. पहले के आखिर में 'अजीज हक' ने अपना चेहरा 'रणविजय' जैसा बनवा लिया था. अब सीक्वल में रणबीर इन दोनों किरदारों के बीच की खूनी जंग को पर्दे पर उतारते दिखेंगे. एनिमल पार्क अगले साल 2027 में रिलीज हो सकती है.
6 / 6

