Rashmika-Vijay Reception: हैदराबाद में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन; अल्लू अर्जुन से लेकर करण जौहर तक पहुंचे, देखें रॉयल तस्वीरें

उदयपुर में गुपचुप शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हैदराबाद में सितारों से सजी रिसेप्शन पार्टी दी। लाल साड़ी में रश्मिका और सफेद शेरवानी में विजय ने महफिल लूट ली। पार्टी में अल्लू अर्जुन, राम चरण और करण जौहर समेत कई बड़े दिग्गज शामिल हुए।

विजय देवरकोंडा वाइफ

साउथ सिनेमा के पॉपुलर सितारों में शुमार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो चुके हैं. 26 फरवरी को दोनों ने उदयपुर में शादी की थी. उसके बाद से ही दोनों जबरदस्त चर्चा में चल रहे हैं.

1 / 7

4 मार्च को दोनों ने हैदराबाद में एक वेडिंग रिसेप्शन रखा, जिसमें उन्होंने अपने खास लोगों को इनवाट किया. रिसेप्शन पार्टी में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के कई बड़े सितारे शामिल हुए. सभी इस जश्न का हिस्सा बने और दोनों को शादी के लिए बधाई दी.

2 / 7

शादी के बाद से ही रश्मिका-विजय जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं. लगातार दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर रिसेप्शन की तस्वीरें छाई हुई हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है.

3 / 7

अल्लू अर्जन, कृति सेनन, करण जौहर, मृणाल ठाकुर, राम चरण, चिरंजीवी, नागार्जुन, नागा चैतन्य, दग्गुबती वेंकटेश दोनों के रिसेप्शन में पहुंचे. सभी के साथ रश्मिका-विजय ने तस्वीरें क्लिक करवाईं.

4 / 7

रश्मिका और विजय दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. दोनों की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. दोनों ने कई बड़े फिल्ममेकर्स और एक्टर्स के साथ काम किया है. ऐसे में ये बड़े सितारे रिसेप्शन में शामिल हुए.

5 / 7

इन सभी स्टार्स ने मिलकर महफिल में चार चांद लगाने का काम किया. रिसेप्शन में रश्मिका लाल कलर की खूबसूरत सी साड़ी में नजर आईं, जिसमें वो काफी खूबसूरत लगीं. वहीं विजय व्हाइट कलर की ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखे. वो भी इस ड्रेस में काफी जचे.

6 / 7

रश्मिका और विजय ने उदयपुर में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. तकरीबन 100 लोग ही शादी में शामिल हुए थे. ऐसे में दोनों ने अपने और भी खास लोगों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया.

7 / 7