Welcome to the Jungle Teaser: 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज; अक्षय कुमार के साथ लौटे कॉमेडी के महारथी
अक्षय कुमार की फिल्म ‘Welcome to the Jungle’ का मजेदार टीजर आउट! परेश रावल, सुनील शेट्टी और राजपाल यादव के साथ लौटेगा पुराना पागलपन। देखें स्टार्स की पूरी फौज।
“इस जंगल में जानवर नहीं, इंसान मिलेंगे…” इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. अक्षय कुमार की मच अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ऑफिशियल टीजर रिलीज हो चुका है, जो बड़े पर्दे पर एक बार फिर वही पागलपन, कंफ्यूजन और ठहाकों से भरी दुनिया वापस लेकर आया है, जिसे लोग लंबे वक्त से मिस कर रहे थे. नॉस्टैल्जिया, जाने-पहचाने चेहरों और सिग्नेचर कॉमिक अंदाज से भरपूर ये टीजर एक शानदार फैमिली एंटरटेनर है. इस टीजर को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है.
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ के टीजर ने फिल्म के मजेदार माहौल की झलक दे दी है. इसे देखकर फैंस अक्षय कुमार को एक बार फिर उनके सबसे पसंदीदा कॉमेडी अवतार में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. इस टीजर में कई बड़े सितारे अपने पुराने अंदाज में नजर आए, जिसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं.
वेलकम टू द जंगल टीजर रिलीज
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ के टीजर की शुरुआत होती है मजेदार डिस्कलेमर से जिसमे अक्षय कुमार कहते हुए नजर आते हैं – “इस फिल्म के निर्माण में किसी भी जानवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है, सिवाय कुछ घोड़ों के और हम गधों के. ” इस लाइन ने ही सबको हंसाकर लोटपोट कर दिया. टीजर में भारत के बॉर्डर का सीन दिखाया गया है. ‘वेलकम टू द जंगल’ के टीजर में अक्षय कुमार, राजपाल यादव, परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, कृष्णा, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, रवीना टंडन और बहुत से कलाकार नजर आए.‘
‘वेलकम टू द जंगल’ पूरी तरह से कॉमेडी और अफरा-तफरी से भरी एक ऐसी दुनिया है, जहां हर मोड़ पर हंसी का धमाका होने वाला है. ज्यादा स्टार्स, ज्यादा कॉमेडी और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट के साथ आ रही इस फिल्म से ऑडियंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं. क्लासिक कॉमिक टाइमिंग और साफ-सुथरे मनोरंजन का वही पुराना चार्म इस फिल्म में फिर से देखने को मिलेगा. इस टीजर को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि “खिलाड़ी कुमार इज बैक”.

