दिल्ली में हरियाणा बॉर्डर सील,गृहमंत्री विज के घर घुसा पानी

341
SHARE

चंडीगढ़।

हरियाणा के अंबाला में बाढ़ से राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का घर भी नहीं बचा। अंबाला कैंट में शास्त्री कॉलोनी स्थित उनके घर में भी पानी भर गया है। ग्राउंड फ्लोर का पूरा सामान पहली मंजिल पर शिफ्ट किया गया है।

भाजपा के कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सैनी को गुरुवार को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। सांसद सैनी दीदार नगर में ट्रैक्टर पर जलभराव का जायजा लेने के लिए गए थे। इस दौरान लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

सांसद सैनी जाने लगे तो महिलाएं गाड़ी के आगे खड़ी हो गई। लोगों में गुस्सा इस बात का था कि समय रहते उचित कदम क्यों नहीं उठाए जाते। हालात बिगड़ने पर ही क्यों राजनीति करने आते हैं। लोगों के विरोध पर सांसद ने कहा कि सरकार पूरी तरह से लगी हुई है। कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्रॉली से राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। लोगों को धैर्य रखना चाहिए।

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण हरियाणा के दिल्ली सरकार ने सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर सील कर दिए हैं। अब इनसे भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। छोटे वाहनों का प्रवेश जारी रहेगा। सरकार के इस फैसले से हरियाणा की तरफ से जाने वाली सप्लाई में परेशानी आएगी।

हरियाणा में आज भी अंबाला, कालका, बराडा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला में चंडीगढ़ मौसम विभाग ने तीन घंटे का बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सूबे में अभी खतरा टला नहीं है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से राज्य की नदियां खासकर यमुना हालात खराब कर सकती है। हालांकि 15 के बाद से फिर से राज्य में मानसून एक्टिव हो जाएगा।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal