मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार में फहराया तिरंगा

114
SHARE

हिसार/फतेहाबाद।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज स्वतंत्रता दिवस पर फतेहाबाद पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। 20 साल बाद यह दूसरा मौका रहा, जब प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद में तिरंगा फहराया। 1997 में फतेहाबाद जिला बनने के बाद 2003 में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने ध्वजारोहण किया था और अब 2023 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ध्वजारोहण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री  ने कहा कि गुरूग्राम और पंचकूला की तरह अब हिसार में भी म्यूनिसिपल डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाई जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कल हरियाणा के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

संगठित अपराधों पर नकेल कसने के लिए हरकोका कानून बनाने का प्रावधान रखा, गौरक्षा का कानून बनाया, जिसमें गौ हत्या पर 10 साल तक की सजा रखी है। धर्म परिवर्तन जबरन करवाने वालों पर नकेल कसने के लिए कानून बनाया। हरियाणा की छवि हर मामले में चमकी है। हरियाणा में बड़े शहरों में प्रति व्यक्ति जीएसटी कलेक्शन सर्वाधिक हुई है। 2,750 रुपये हरियाणा में सर्वाधिक पेंशन दी जा रही है। आने वाले 25 सालों में देश की आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनेगी तो मेरा दावा है हरियाणा पूरे देश में सर्वोच्च होगा।

हिसार में डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने फहराया तिरंगा

हिसार में 77वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह महावीर स्टेडियम में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पहले सुबह 8:15 बजे लघु सचिवालय स्थित शहीदी स्मारक पर अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद महावीर स्टेडियम में पहुंचकर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

महावीर स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को देखने के लिए भीड़ खचाखच भरी हुई थी। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की। डिप्टी सीएम ने अपने भाषण में कहा कि आजादी के पावन अवसर पर आजादी के बलिदानियों को नमन करता हूं। हिसार- हांसी के लोगों ने आजादी में अपना योगदान देते हुए उस समय डिप्टी कलेक्टर बेडर्नबर्न को कोर्ट रूम में गोली मारकर जनक्रांति का बिगुल बजा दिया था।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal