हरियाणा में दशहरे के तुरंत बाद नई सरकार

34
SHARE
चंडीगढ़। 
हरियाणा में नई सरकार के शपथ ग्रहण से एक दिन पहले विधायक दल की मीटिंग होगी। इसे लेकर सभी नवनिर्वाचित विधायकों को संकेत दे दिए गए हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो 15 अक्टूबर को होने वाले शपथ ग्रहण से एक दिन पहले 14 अक्टूबर को विधायक दल की मीटिंग बुलाई जाएगी। इस बैठक में दो केंद्रीय पर्यवेक्षक शामिल होंगे।
हालांकि, अभी पर्यवेक्षकों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इस बैठक में ही CM के नाम को लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा। हालांकि, अभी जो संकेत मिल रहे हैं उसके अनुसार कार्यवाहक CM नायब सैनी को ही मुख्यमंत्री बनाया जाना तय है।
पार्टी सूत्र बताते हैं कि BJP शपथ ग्रहण को लेकर जल्दबाजी में नहीं है। इसकी वजह यह है कि हरियाणा में तीसरी बार BJP ने सरकार बनाई है। इस पल को यादगार बनाने के लिए भव्य शपथ ग्रहण करने की पार्टी योजना बना रही है।
हरियाणा की नई सरकार के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। चूंकि, PM अभी 2 दिन के लिए देश में नहीं हैं, ऐसे में दशहरा के बाद ही शपथ ग्रहण आयोजित किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण में PM मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मनोहर लाल खट्‌टर और राजनाथ सिंह के आने के भी आसार हैं।
पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि शपथ ग्रहण में दूसरे भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी हरियाणा BJP की ओर से न्योता भेजा जाएगा।
उधर, चुनाव में जीत के बाद बुधवार काे हरियाणा के कार्यवाहक CM नायब सैनी दिल्ली दौरे पर रहे। यहां उन्होंने सबसे पहले PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से भी मिले।
नड्डा के आवास पर CM नायब सैनी की हरियाणा के पार्टी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ मीटिंग भी हुई। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में शपथ ग्रहण की डेट और मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा की गई।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal