हरियाणा में विधानसभा का सत्र आज से शुरु, ये 6 बिल पेश करेगी सरकार
Nov 13, 2024, 07:07 IST

आज से हरियाणा विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरु होगा। इसमें सीएम नायब सैनी 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने वाले विधेयक के पारित होने के समय बड़ा ऐलान कर सकते हैं। सरकार ने अभी तक इसका अध्यादेश जारी कर रखा है। इसकी अवधि 6 महीने होती है। इससे पहले अगर विधानसभा में विधेयक पारित हो जाए तो राज्यपाल की मंजूरी के बाद वह स्थायी कानून बन जाता है। सीएम नायब सैनी ने विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल की बैठक में 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों की नौकरी 58 साल तक सुरक्षित करने के लिए जॉब सिक्योरिटी अध्यादेश मंजूर कराया था। आज यानी 13 नवंबर से विधानसभा सत्र शुरू हो जाएगा। इस सत्र में विधेयक पेश किए जाएंगे। इसमें वे विधेयक शामिल होते हैं जिनके अध्यादेश पहले जारी हो चुके हैं। लेकिन अध्यादेशों को ऐसे की ऐसे ही विधेयक के रूप में पेश करना होता है। इसलिए जॉब सिक्योरिटी का अध्यादेश भी ज्यों का त्यों प्रस्तुत किया जाएगा। लेकिन इस पर जब चर्चा होगी तो सीएम नायब सैनी बड़ा ऐलान कर सकते हैं।