Haryana news : हरियाणा में दर्दनाक हादसा, 4 की मौत, 1 की हालत गंभीर
 

 
हरियाणा में दर्दनाक हादसा, 4 की मौत, 1 की हालत गंभीर

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। भिवानी के गांव अमीरवार व गांव बुढ़ेड़ा के बीच में वीरवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें 4 युवाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हादसा उस समय हुआ जब वीरवार रात को पांचों युवा कार में सवार होकर गांव ढिगावा से गांव बुढ़ेड़ा जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतर गई और पलट गई। जिसके कारण पांचों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे का पता लगते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घायलों को संभाला। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। 


 मृतकों की पहचान गांव बुढ़ेडा निवासी कर्मबीर, कोमल, राजेश व राकेश के रूप में हुई है। वहीं गांव बुढेड़ा निवासी अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। Haryana news

 गांव बुढ़ेड़ा निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि कर्मबीर, कोमल व अंकित उसके चचेरे बहन -भाई हैं। जो वीरवार रात को कार में सवार होकर ढिगावा से अपने गांव बुढ़ेड़ा आ रहे थे। इसी दौरान गांव अमीरवार-बुढ़ेड़ा एरिया में कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। वहीं मामले का पता लगते ही हम मौके पर पहुंचे और उन्हें संभाला। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 1 घायल को रेफर किया है। 

गांव बुढ़ेड़ा निवासी दिनेश ने बताया कि वीरवार को चारों गाड़ी में सवार होकर ढिगावा से गांव बुढ़ेड़ा आ रहे थे। बीच रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण कार सवार पांचों युवाओ को गंभीर चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने चार युवाओ को मृत घोषित कर दिया और एक रेफर किया है। इस हादसे का पता लगते ही अस्पताल में गांव वाले पहुंचने लगे।Haryana news