पंचकूला में रिटायर्ड ऑफिसर के घर ACB रेड:3.60 करोड़ नकद मिले

पंचकूला।
पंचकूला में सोमवार देर रात फरीदाबाद की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने पंचायती राज विभाग के रिटायर्ड अकाउंट ऑफिसर को गिरफ्तार कर लिया। ACB को उनके घर से 3.60 करोड़ कैश और बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के जेवरात मिले हैं।
रात को ही ACB की टीम ने रिटायर्ड अधिकारी को गिरफ्तार कर अपने साथ फरीदाबाद ले गई। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार करने पहुंची थी टीम जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड अकाउंट ऑफिसर शमशेर सिंह मूल रूप से कैथल जिले के चौसाला गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल वे पंचकूला के सेक्टर-26 में रह रहे थे। उनसे जुड़े एक केस को लेकर रात को फरीदाबाद की ACB की टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पंचकूला पहुंची थी।
जब टीम उनके घर पहुंची तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने शमशेर सिंह के घर की तलाशी ली। घर से 3.60 करोड़ कैश और सोने-चांदी के जेवर मिले। टीम सारा सामान कब्जे में लेकर शमशेर सिंह को अपने साथ ले गई।
पहले से चल रही घोटाले की जांच पंचायती राज विभाग में हुए घोटाले की जांच पहले से चल रही थी। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया है कि घोटाला क्या है? ACB से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। घोटाले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।