Ambala Electricity Update: बिजली बिल डिफॉल्टरों पर गिरेगी गाज, ₹75 करोड़ की वसूली बाकी

अंबाला बिजली विभाग की सख्ती! ₹168 करोड़ के बकाये को वसूलने के लिए 40,000 डिस्कनेक्टेड उपभोक्ताओं पर शिकंजा। बिल जमा न करने पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई।

 
हरियाणा बिजली बिल माफी योजना 2026

अंबाला : अंबाला में बिजली विभाग अब उन उपभोक्ताओं को कतई बख्शने के मूड में नहीं है, जो लंबे समय से बिल जमा नहीं कर रहे हैं। बिजली बिल न भरने वालों में सरकारी विभाग भी शामिल हैं। 

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी के अंत तक केवल कनेक्टेड चालू उपभोक्ताओं पर ही लगभग ₹168 करोड़ का बकाया था। विभाग की सख्ती और पिछले दो-तीन महीनों के अभियान के बाद यह राशि अब घटकर करीब ₹75 करोड़ रह गई है, लेकिन असली चुनौती उन उपभोक्ताओं की है जिनके कनेक्शन काट दिए गए हैं, फिर भी बिल बकाया है। 

बिजली विभाग अंबाला सर्कल SE ने बताया कि उनके पास डिफॉल्ट की दो स्थितियां हैं। पहली जो उपभोक्ता अभी जुड़े हुए हैं, उनका बकाया करीब 168 करोड़ से घटकर अब 75 करोड़ रह गया है। दूसरी स्थिति डिस्कनेक्टेड उपभोक्ताओं की है, जिन पर भी करोड़ों का बकाया है। ऐसे लगभग 40,000 उपभोक्ता हैं। 

वहीं बिजली विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि या तो उपभोक्ता अपना बकाया बिल जमा कराएं, वरना उन्हें न केवल बिजली कटौती बल्कि कड़ी कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ेगा। विभाग का लक्ष्य मार्च के अंत तक अपनी रिकवरी को अधिकतम सीमा तक ले जाना है।