अंबाला में भीषण तूफान: हाईवे पर पलटे कैंटर, उखड़े पेड़ और बिजली के खंभे
अंबाला में अचानक बदले मौसम और भीषण तूफान ने मचाई तबाही। हाईवे 152-D पर पलटे 3 कैंटर, पेड़ और खंभे उखड़ने से ट्रैफिक जाम।
Jun 11, 2026, 10:56 IST
अंबाला : अंबाला में आज सुबह-सुबह अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। देखते ही देखते आसमान में काले घने बादल छा गए और धूल भरी तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।

तूफान इतना भयानक था कि इसका सीधा असर नेशनल हाईवे पर देखने को मिला है। हाईवे 152-D पर तेज हवाओं के थपेड़ों के कारण 3 बड़े कैंटर सड़क पर ही पलट गए। इसके अलावा अंबाला में कई जगहों पर भारी भरकम पेड़ उखड़ने की भी खबर है।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान जाने की खबर नहीं है, लेकिन हाईवे पर गाड़ियों के पलटने और कई जगहों पर पेड़ व बिजली के खम्भे उखड़ने की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर पेड़ों को हटाने और हाईवे को साफ करने के काम में जुट गई हैं।

