अंबाला: दोस्त बनकर आए कार सवार युवकों ने युवक को बेरहमी से पीटा
अंबाला में कार सवार युवकों ने बोनी नाम के युवक को फोन कर बुलाया और बेरहमी से पीटा। पीड़ित अस्पताल में भर्ती, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी।
अंबाला: देर रात अंबाला में युवक से मारपीट का मामला सामने आया है. परिजनों ने बताया कि कार सवार कुछ युवक उनके घर आए. उस वक्त बोनी घर पर नहीं था. जिसके चलते युवकों ने बोनी का नंबर मांगा. युवकों ने बताया कि वो बोनी के दोस्त हैं. बोनी का नंबर मिलते ही उन्होंने उसे कॉल किया और उससे मिलने गए. वहां आरोपियों ने बोनी को बेरहमी से पीटा. जिसके चलते बोनी गंभीर रूप से घायल हो गया.
अंबाला में युवक से मारपीट: फिलहाल सामान्य अस्पताल में बोनी का इलाज जारी है. वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई. वहीं परिजनों ने बताया कि उनकी और उनके बेटे की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है. हमला करने वाले भी जानकार थे. पता नहीं उन्होंने क्यों मारपीट की.
पुलिस मामले की जांच में जुटी: अंबाला कैंट सदर थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके. हालांकि परिजनों ने कुछ आरोपियों के नाम बताए हैं. जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है.

