Anil Vij Birthday: अंबाला में उत्सव जैसा नजारा, अनिल विज के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब; राज्यपाल, CM सैनी और मनोहर लाल ने दी बधाई

हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज का जन्मदिन अंबाला में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी, मनोहर लाल और राज्यपाल ने उन्हें दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं। समर्थकों के भारी उत्साह और 'धाकड़' मंत्री के सम्मान में गाए गए गीतों से गूंजा अंबाला।

 
Anil Vij Birthday News

चंडीगढ़:  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज का जन्मदिन आज अम्बाला में उत्सव की तरह मनाया गया। सुबह से ही प्रदेशभर से हजारों की संख्या में उनके प्रशंसक उनके निवास पर पहुंचे व उन्हें बधाई दी। कई विधायकों, पूर्व विधायकों व कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक, बाजार एसोसिएशन, स्वयंसेवी एवं अन्य संगठनों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को यहां पहुंचे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। दिनभर बधाई देने वालों की कतारें लगी रही और ढोल-नगाड़ों, गीतों की धुनों उनके प्रशंसक एवं कार्यकर्ता जमकर थिरके। हजारों की संख्या में लोग बधाईयां देने आए लोगों ने उन्हें गुलदस्तें भेंट किए जिससे गुलदस्तों का अम्बार लग गया।  वहीं, आज ऊर्जा मंत्री अनिल विज को राज्यपाल महामहीम प्रो. असीम घोष, केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व अन्य मंत्रियों व विधायकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

आज मंत्री विज को हरियाणा के राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष ने बधाई व शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में बताया कि ‘‘मेरी और मेरे परिवार की ओर से आपको जन्म दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ। आपने अथक परिश्रम व मेहनत से हरियाणा प्रदेश की जनता की सेवा की है। आपके नेतृत्व में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्रालय प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप दीर्घायु हों तथा स्वस्थ व प्रसन्नचित रहें। आपके कुशल नेतृत्व एवं प्रयासों से हरियाणा प्रदेश प्रगति के नए शिखर तक पहुंचेगा इसी विश्वास के साथ एक बार पुनः आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।’’

इसी प्रकार, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भी ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज को अपनी ओर से जन्मदिवस की बधाई व शुभकामना दी और कहा कि ‘‘भारतीय जनता पार्टी परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री माननीय श्री अनिल विज जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं।’’

इसी तरह, केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने भी ऊर्जा मंत्री को अपनी ओर से जन्मदिवस की बधाई व शुभकामना दी और कहा कि ‘‘हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं मेरे पुराने साथी, श्री अनिल विज जी, आपको जन्मदिन की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएँ! प्रभु से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।’’

ऐसे ही, पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश धनखड ने ऊर्जा मंत्री को बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि ‘‘हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री, जनसेवा के प्रति सदैव समर्पित तथा मेरे प्रिय मित्र ।दपस टपर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ, दीर्घायु रहें और इसी ऊर्जा के साथ प्रदेश एवं राष्ट्र की सेवा करते रहें। आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामनाएँ।’’ 

इसके अलावा, भाजपा टीम हरियाणा की ओर से भी श्री विज को जन्मदिवस की बधाई व शुभकामना संदेश दिया गया जिसमें उन्होंने कहा कि ‘‘टीम हरियाणा के मंत्री, भाजपा वरिष्ठ नेता, अंबाला छावनी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री अनिल विज जी को भाजपा हरियाणा परिवार की ओर से जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।’’ इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर श्री विज के अनेकों लाखों चाहने वालों, समर्थकों व प्रशंसकों ने बधाई व शुभकामना संदेश लिखें और मंत्री की दीर्घायु की कामना की। 

जन्मदिन पर लोगों से मिले आपार प्यार पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सभी का धन्यवाद जताते हुए कहा कि यही प्यार उनके जीवन का ऑक्सीजन है। प्रातः से ही ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निवास पर उन्हें बधाई देने के लिए लोगों की कतारें लगनी प्रारंभ हो गई थी। किसी ने गीत गुनगुनाते हुए तो किसी ने फूलों के गुलदस्ते एवं फूल-मालाएं भेंट कर बधाईयां दी। कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन की खुशी में पहले जमकर आतिशबाजी की व ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। ऊर्जा मंत्री अनिल विज व उनके चाचा एसडी विज भी कार्यकर्ताओं के साथ झूमे। ऊर्जा मंत्री की नातिन वान्या ने भी नाना के जन्मदिन पर कविता पढ़ी। वहीं, विधायक राम कुमार कश्यप व विधायक दिनेश अदलखा ने उनके आवास पर पहुंच उन्हें बधाई दी। इसके अलावा, पार्टी नेताओं व अन्य ने भी उन्हें बधाई दी। 

*ऊर्जा मंत्री अनिल विज की शान में गीत गुणगुणाए, पंक्तियां पढ़ी* 

कैबिनेट मंत्री अनिल विज को जन्मदिन की बधाईयां देने के लिए आने वाले कई लोगों ने उनकी शान में गीत गुणगुणाए और पंक्तियां पढ़ी जिनमें:-.

महिला मोर्चा सदर की कार्यकर्ताओं ने गीत गुनगुनाया “तुम जीयो हजारों साल, साल के दिन हो 50 हजार, हैप्पी बर्थ टू यू”

इसी तरह सुभाष पार्क म्यूजिक ग्रुप ने “बार-बार दिन ये आए, बार-बार खुशियां लाए, हैप्पी बर्थ टू यू”

गायक राजू वडाली ने गीत गुनाया “धाकड फैसले लेवे जो हमारे हरियाणे में, सारे गुण अवलेबल है अनिल विज सियाने में” 

सुभाष पार्क म्यूजिक ग्रुप ने पंक्तियां पढ़ी “ये फूल नहीं है दिल है मेरा, खुशियां ही खुशियां हो जीवन में आपके, जीवन में कोई गम न हो, इन फूलों की तरह महके आप, इन फूलों की खुशबू कभी कम न हो” “आपको जन्मदिन की दिल से बधाई है, ये घड़ी जीवन में ढेरों की खुशियां लाई है, यू ही मुस्कुराते रहे सदा आप, बस रब से मेरी यही एक दुहाई है”  वार्ड नंबर दस से पार्षद रमन छतवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गुनगुनाया “बार-बार दिन ये आए, बार-बार खुशियां लाए”। 

 
ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जन्मदिन के अवसर पर आज अम्बाला छावनी में पार्टी कार्यकर्ताओं व विभिन्न संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर भंडारे व पूजन का आयोजन किया गया। भाजपा अम्बाला छावनी द्वारा भाजपा कार्यालय के समक्ष निकलसन रोड पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसी तरह शीतला माता मंदिर में शास्त्री मंडल, श्री दिगम्बर जैन सभा द्वारा अनाज मंडी में, महेशनगर जगाधरी रोड पर महेशनगर मंडल द्वारा भंडारा लगाया गया। इसी के अलावा शाहपुर गुरुद्वारा साहिब में अरदास के उपरांत लंगर लगाए गए। 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जन्मदिन पर अम्बाला रोटी बैंक की स्थापना सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी में की गई थी जिसे दस वर्ष हो गए हैं। आज रोटी बैंक सदस्यों ने मंत्री अनिल विज को जन्मदिन की बधाई देते हुए सिविल अस्पताल में मरीजों को फल भी स्थाई तौर पर देने प्रारंभ कर दिए हैं जिसपर मंत्री अनिल विज ने रोटी बैंक सदस्यों की पीठ थपथपाई।