Ravinder Sandhu Updates: भोपाल चैंपियनशिप में जीते पदक, 85% दिव्यांगता के बावजूद मेहनत से रचा इतिहास

पैरा स्विमिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाली आयुषी ठकराल को विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने सम्मानित किया। पढ़ें उनकी उपलब्धि व पूरी खबर।
 
Haryana news today Hindi

चंडीगढ़: 26वीं राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली आयुषी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था, जिन्हें हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष एवं घरौंडा के विधायक हरविंदर कल्याण ने शनिवार को सम्मानित किया। घरौंडा की रहने वाली तथा भोपाल में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली आयुषी ठकराल के निवास स्थान पर जाकर उन्होंने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

🌟 मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा

इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा कि राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना पूरे हरियाणा के लिए तथा घरौंडा क्षेत्र के निवासियों के लिए बड़े गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आयुषी ठकराल के आगे दिव्यांगता भी कुछ नहीं, अगर है तो बस उसकी मेहनत जो आज रंग लाई है। उन्होंने कहा कि आयुषी केवल खिलाड़ी नहीं बल्कि लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि शारीरिक चुनौतियों के बावजूद खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ाना आयुषी की अनुशासनप्रियता, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचायक है।

🌸 परिवार व समाज के प्रोत्साहन से नए कीर्तिमान संभव

उन्होंने कहा कि आयुषी आज स्वयं इस अभियान का जीवंत उदाहरण हैं कि यदि बेटियों को परिवार का सहयोग और समाज का प्रोत्साहन मिले तो वह हर क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं।

🎯 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की विचारधारा का सम्मान

इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ने कहा कि आयुषी की खेल उपलब्धियां, प्रतिभा और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को देखते हुए उन्होंने घरौंडा क्षेत्र के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एंबेसडर आयुषी को बनाया है। यह सम्मान केवल आयुषी की खेल उपलब्धियों का सम्मान नहीं बल्कि उस विचारधारा का सम्मान है जो बेटियों को समान अवसर, शिक्षा और आगे बढ़ने का अधिकार देती है।

👨‍👩‍👧‍👦 आयुषी के परिवार को मिली बधाई

इस अवसर पर उन्होंने आयुषी की उपलब्धि के लिए पिता अनिल ठकराल, आयुषी की माता मुस्कान ठकराल, बहन अंशिका और पूरे आयुषी के परिवार को बधाई दी।

🏊‍♀️ भोपाल चैंपियनशिप में पदक; कोच ने साझा की उपलब्धियां

इस मौके पर आयुषी के कोच रविंद्र संधू ने बताया कि आयुषी 85% तक दिव्यांग हैं, लेकिन उनके खेल में कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में 12 से 15 नवंबर तक भोपाल में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में आयुषी ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बटरफ्लाई में मिश्रित पदक हासिल किया है। इस मौके पर आयुषी के परिवार के सदस्यों के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।