Sanjeev Arora ED Case News: भोंडसी जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा से मिले सीएम भगवंत मान, राजनीतिक हलचल तेज

पंजाब के सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की।
 
Punjab minister jail meeting

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के CM भगवंत मान गुरुग्राम की भोंडसी जिला जेल में बंद अपनी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। मौजूदा राजनीतिक और कानूनी घटनाक्रमों के बीच मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

PunjabKesari

बता दें कि संजीव अरोड़ा पंजाब सरकार में मंत्री हैं। उनको प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग और ₹100 करोड़ के फर्जी GST बिलिंग घोटाले से जुड़े आरोपों में इस साल 9 मई को चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था।ED कार्रवाई के बाद यह पहली बड़ी मुलाकात है।