भिवानी: भाजपा युवा विंग अध्यक्ष का ऑडियो वायरल, सफाई में सामने आया वीडियो
भिवानी में भाजपा युवा विंग अध्यक्ष राहुल शर्मा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल। ठेकेदारी और कमीशन को लेकर मचे सियासी घमासान पर अब तीनों पक्षों ने वीडियो जारी किया।
भिवानी। भाजपा के जिला युवा विंग के अध्यक्ष राहुल शर्मा की एक सरपंच प्रतिनिधि से बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सियासी घमासान मच गया। ऑडियो में सरपंच प्रतिनिधि से एक ठेकेदार के साथ काम में 30 फीसदी हिस्सेदारी की बात कही जा रही है। इसमें किसी भी अधिकारी या काम से संबंधित कोई कमीशन का जिक्र तक नहीं है। ऑडियो वायरल होने के बाद ठेकेदार व धनाना सरपंच प्रतिनिधि सहित तीन लोगों ने वीडियो जारी कर सफाई दी है।
एक मिनट 43 सेकेंड के ऑडियो में मड्डू का नाम पर भी संशय बना है। एक मंत्री के नजदीकी मड्डू की भूमिका को लेकर भी बातें सामने आई मगर बाद में मड्डू गांव जताई का ही एक ठेकेदार बताया जा रहा है। इस प्रकरण में संबंधित ठेकेदार और सरपंच प्रतिनिधि की भी सोशल मीडिया पर एक ऑडियो सामने आई जिसमें उन्होंने ऑडियो वायरल की हकीकत बयां की है। गांव धनाना के सरपंच प्रतिनिधि कपिल ने कहा कि राहुल और उसके बीच मोबाइल पर बातचीत हुई थी। ठेकेदार रामबीर ने काम में साझेदारी से मना कर दिया है। इसके बाद ये कॉल रिकॉर्ड कर रामबीर ठेकेदार के पास डाली गई थी। रामबीर का कहना है कि उसने इस कॉल रिकॉर्डिंग को गांव के ही एक व्यक्ति को सुनाई था।
सोशल मीडिया पर आया तीनों का वीडियो
वीरवार शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दिखाई देने वाले तीन लोगों में से एक ने खुद को रामबीर ठेकेदार, दूसरे ने मड्डू और तीसरे ने धनाना सरपंच प्रतिनिधि कपिल बताते हुए अपना पक्ष रखा। रामबीर ने बताया कि वह भवन निर्माण सामग्री का काम करता है। कुछ दिन पहले उनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई थी। मड्डू उसके साथ काम करना चाहता था। इसमें राहुल शर्मा की कोई भूमिका नहीं थी। हमने 30 प्रतिशत हिस्सा करने से मना कर दिया था। फिर हमारा भाईचारे में समझौता हो गया कि तुम अपना काम कर लो और हम अपना काम करते हैं। इसे विरोधी अपने फायदे के लिए तोड़-मरोड़ कर इस्तेमाल कर रहे हैं।
ऑडियो करीब डेढ़ साल पहले की है जिसमें मेरी बातचीत धनाना के सरपंच प्रतिनिधि से रामबीर ठेकेदार के साथ साझेदारी को लेकर थी। इसमें मड्डू का नाम आ रहा हैउसकी रामबीर ठेकेदार के साथ काम में साझेदारी है। मैं तो दोनों के साथ बातचीत का एक माध्यम मात्र था। विरोधियों द्वारा मेरी राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

