Bhiwani News: भिवानी में जाट प्रतिभा सम्मान समारोह, 100 युवाओं को मिला सम्मान

भिवानी की जाट धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित। आईएएस उज्ज्वल घणघस और मुक्केबाज नीतू घणघस सहित 100 युवाओं को लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप सांगवान ने किया सम्मानित।

 
हरियाणा प्रतिभा सम्मान 2026

भिवानी। शहर की जाट धर्मशाला में आयोजित जाट प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रशासनिक सेवाओं, सेना और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले 100 युवाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज में प्रतिभाओं के योगदान और उपलब्धियों की सराहना की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप सांगवान रहे जबकि अध्यक्षता जाट धर्मशाला के संरक्षक चौधरी चंद्र सिंह आर्य ने की। इस दौरान जाट धर्मशाला सभा के प्रधान चौधरी दिलबाग सिंह सांगवान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप सांगवान ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, अनुशासन और कड़ी मेहनत ही व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि समाज को इन युवाओं पर गर्व है। वहीं चौधरी चंद्र सिंह आर्य ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना समाज का दायित्व है। समारोह में बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।


ये हुए सम्मानित

समारोह में आईएएस उज्ज्वल घणघस, आशिका सांगवान, यशवंत सांगवान, सुनीता श्योराण, एचसीएस अंकित सांगवान, जज प्रियंका श्योराण, मोनिका पंघाल, एनडीए-सीडीएस पायलट राहुल चौधरी, रिंकू, दिशा, अजय, रजत, राजेश, नेहा, इशु सिहाग, साकेत जाखड़, मोनू, पायलट यशवर्धन, डॉ. स्वीकृति पंघाल, डॉ. मानव पंघाल, अभिषेक सांगवान तथा जगदीप सांगवान को सम्मानित किया गया। इसके अलावा आईआईटी पास आउट दीप्ति मोर, सचिन, जेआरएफ क्लीयर अमित कुमार, मुक्केबाज नीतू घणघस, साक्षी ढ़ांडा, तमन्ना बेनिवाल, मोनिका चहल, जैस्मिन लंबोरिया, प्रिया घणघस, प्रीति पंवार, पूजा बोहरा, नूपुर श्योराण, राचिका बेरवाल, नवीन कुमार, सौरभ, यश, रविन, अमन सिवाच तथा राहुल सांगवान को भी सम्मानित किया गया। वहीं डिस्कस थ्रो में पदक विजेता दयावंती तथा कोच मास्टर जय सिंह सहित कई अन्य बच्चों व खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।