Bhiwani Market Traffic News: त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ी भीड़, पार्किंग न होने से सर्कुलर रोड पर लगा लंबा जाम

भिवानी के मुख्य बाजारों में त्योहारी सीजन के चलते भारी भीड़ और पार्किंग की समस्या। सर्कुलर रोड पर जाम, पुलिस ने बाजारों में लगाए नाके।

 
Hansi Gate Ghantaghar Bhiwani jam

भिवानी। त्योहारी सीजन के चलते शहर के बाजारों में अगले 20 दिनों तक भारी भीड़ रहने के पूरे आसार हैं, लेकिन शहर में वाहन पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया है। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले वाहनों के कारण आए दिन लंबा जाम लग रहा है। सबसे अधिक परेशानी हांसी गेट से घंटाघर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर देखने को मिल रही है, जहां लोग सड़क किनारे ही अपने वाहन खड़ा करके चले जाते हैं और अन्य चालकों को रेंगकर आगे बढ़ना पड़ता है।

🚫 पुलिस ने बाजारों में लगाई नो एंट्री और नाके: धनतेरस से पहले दुपहिया वाहनों के प्रवेश पर भी लगेगी रोक

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मुख्य बाजारों में नो एंट्री लागू कर दी है और ई-रिक्शा के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। घंटाघर, नया बाजार बिजली घर मोड़, शिक्षा मार्ग, और किरोड़ीमल मंदिर के पास विशेष नाके लगाकर वाहनों को रोका जा रहा है। हालांकि, पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण लोगों को अपने वाहन सड़कों के किनारे ही मजबूरन खड़े करने पड़ रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि धनतेरस से पहले बाजारों में दुपहिया वाहनों की एंट्री पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।