Bhiwani District Level Competition: भिवानी में 'माय भारत' जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न, नुक्कड़ नाटक में राहुल और पेंटिंग में राशि प्रथम
भिवानी में 'माय भारत' द्वारा 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जानें नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता के परिणाम।
भिवानी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत की ओर से आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में नुक्कड़ नाटक में राहुल, पेंटिंग में राशि और कविता पाठ में देविका सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर के युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
हालुवासिया विद्या विहार स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता चार अलग-अलग मंचों पर हुई। समापन समारोह में शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षाविद प्रवेश गौतम मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी मनसा और प्रशासक शमशेर सिंह अहलावत ने की। विजेता प्रतिभागियों को प्रशंसा-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने किया।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रवेश गौतम और जिला युवा अधिकारी मनसा ने कहा कि नशा मुक्त भारत का संकल्प तभी पूरा होगा जब युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाकर समाज को जागरूक करेंगे।
प्रतियोगिता के परिणामों में नुक्कड़ नाटक में राहुल प्रथम, खुशबू एंड टीम द्वितीय और आरजू एंड टीम तृतीय रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में राशि प्रथम, प्रियांशु द्वितीय और साखी तृतीय रही। कविता पाठ में देविका सिंह प्रथम, महक शर्मा द्वितीय और वर्षा तृतीय स्थान पर रही।
नृत्य प्रतियोगिता में मानहेरू स्कूल की टीम प्रथम, मानहेरू स्कूल टीम-2 द्वितीय और विद्या अंतरिक्ष स्कूल तृतीय रहा। विवेकानंद हाई स्कूल की टीम चौथे स्थान पर रही। स्लोगन लेखन में दीपांशी प्रथम, प्रभा द्वितीय और विधिमा तृतीय रही। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य दीपक कुमार, इको क्लब अध्यक्ष कमल शर्मा, लेखाकार जितेंद्र सैनी, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता लक्ष्मण गौड़, डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे

