Bhiwani News: नेकी राम शर्मा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के लिए कड़े निर्देश, पुरानी ओपीडी में देनी होगी सेवाएं

भिवानी के नेकी राम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों को अब चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल की पुरानी ओपीडी में कमरा नंबर के अनुसार सेवाएं देनी होंगी।

 
Chaudhary Bansi Lal civil hospital

भिवानी। पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज से जुड़े विशेषज्ञ डॉक्टरों को अब चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल की पुरानी ओपीडी में भी अपनी सेवाएं देनी होंगी। ओपीडी के निर्धारित समय में डॉक्टरों के अनुपस्थित रहने या इधर-उधर घूमने की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए इस संबंध में नए आदेश जारी किए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवान सिंह की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पुरानी ओपीडी में स्वास्थ्य सेवाएं दोबारा सुचारू करने के लिए विभिन्न संगठनों और आम नागरिकों की तरफ से लगातार मांग की जा रही थी। मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए अब नव नियुक्त और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमरा नंबर के हिसाब से ड्यूटी तय कर दी गई है।

🩺 पुरानी ओपीडी में डॉक्टरों की विभागवार और कमरा नंबर के अनुसार नई सूची

प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार, मरीजों की सुविधा के लिए पुरानी ओपीडी में विभिन्न विभागों के डॉक्टरों को कमरा नंबर आवंटित किए गए हैं, ताकि लोगों को इलाज के लिए भटकना न पड़े:

  • डॉ. सुभम मेहता (ईएनटी विभाग) – कमरा नंबर 09

  • डॉ. मुनेश शेरोन (ऑर्थोपेडिक्स) – कमरा नंबर 22

  • डॉ. महेंद्र सिंह (खेल चिकित्सक) – कमरा नंबर 23

  • डॉ. धर्मेंदर (छाती एवं तपेदिक रोग विशेषज्ञ) – कमरा नंबर 24

  • डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. अनिल कुमार (सामान्य चिकित्सा) – कमरा नंबर 18

  • डॉ. डीके अहूजा, डॉ. राकेश कुमार धायल (सामान्य शल्य चिकित्सा) – कमरा नंबर 05

  • डॉ. राजेश ढुल, डॉ. सोमिता, डॉ. रिधिमा सरदाना (नेत्र रोग) – कमरा नंबर 08

  • डॉ. हेमंत सोनी (त्वचा रोग विभाग) – कमरा नंबर 25