भिवानी: पुलिस सम्मान के साथ हुआ ईएसआई राजेश कुमार का अंतिम संस्कार

हरियाणा पुलिस के बहादुर कर्मचारी ईएसआई राजेश कुमार का निधन। भिवानी के गांव हालुवास में पूरे पुलिस सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई। पढ़ें श्रद्धांजलि।

 
भिवानी न्यूज़ अपडेट

भिवानी। लंबी बीमारी के चलते गांव हालुवास निवासी ईएसआई राजेश कुमार का निधन हो गया। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर सेवारत राजेश कुमार का अंतिम संस्कार सोमवार देर शाम उनके पैतृक गांव हालुवास में पुलिस सम्मान के साथ किया गया। भिवानी पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें शोक सलामी दी।

हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राजेश कुमार का निधन परिवार के साथ-साथ पुलिस बल के लिए भी बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि राजेश कुमार पुलिस बल के बहादुर कर्मचारी थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे।

राजेश कुमार का जन्म 4 मार्च 1973 को भिवानी जिले के गांव हालुवास में हुआ था। 10वीं की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह 4 अक्तूबर 1998 को हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे।

अंतिम संस्कार के दौरान भिवानी पुलिस की टुकड़ी ने निरीक्षक कल्याण सुनील कुमार के नेतृत्व में शोक सलामी दी। इस अवसर पर डीएसपी वीरेंद्र सिंह, एचएचओ इनफोर्समेंट चरखी दादरी तथा भिवानी के समस्त पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।