Bhiwani Railway Station: गोरखधाम एक्सप्रेस के TTE और गार्ड के बीच चले लात-घूंसे; प्लेटफॉर्म पर हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल
भिवानी रेलवे स्टेशन पर गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन के TTE और गार्ड के बीच जमकर हुई हाथापाई। चलती ट्रेन में शुरू हुआ विवाद प्लेटफॉर्म पर मारपीट में बदला। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
भिवानी : शहर के रेलवे स्टेशन पर गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन के TTE और गार्ड के बीच हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला 6 मई का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में रेलवे के कर्मचारी उन दोनों के बीच में आकर बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में भिवानी शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर खड़ी ट्रेन में टी.टी.ई. और गार्ड के बीच पहले कहासुनी हो गई।
बाद में यह देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। वायरल वीडियो में दोनों कर्मचारी आपस में लात-घूंसे चलाते नजर आ रहे हैं जबकि रेलवे पुलिस का एक कर्मचारी बीच-बचाव करता दिखाई दे रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर चलती ट्रेन में ही विवाद शुरू हुआ था। ट्रेन के भिवानी स्टेशन पर रुकने के बाद यह विवाद और बढ़ गया। इसके चलते पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई। सूत्रों के अनुसार यह मामला रेलवे के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी आया।

