Bhiwani Athletics News: माउंट आबू हाफ मैराथन में भिवानी के धावकों का शानदार प्रदर्शन, 21 किलोमीटर दौड़कर हासिल किया फिनिशिंग मेडल

राजस्थान के माउंट आबू में आयोजित 8वीं दादी प्रकाशमणि हाफ मैराथन में भिवानी के धावक श्रीपाल यादव और रमेश श्योराण ने 21 KM की दौड़ पूरी कर फिनिशिंग मेडल हासिल किया।

 
ब्रह्माकुमारीज आबू रोड मैराथन

भिवानी। राजस्थान के माउंट आबू में आयोजित आठवीं दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन में भिवानी के दो धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया। सेक्टर-23 निवासी पूर्व सैनिक श्रीपाल यादव और सेक्टर-13 निवासी रमेश श्योराण ने 21 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ पूरी कर फिनिशिंग मेडल हासिल किए।

विश्व बंधुत्व के लिए दौड़ के संदेश के साथ आयोजित हाफ मैराथन का शुभारंभ ब्रह्माकुमारीज के मनमोहिनीवन, आबू रोड से हुआ। अरावली की ऊंची-नीची, घुमावदार और चुनौतीपूर्ण चढ़ाइयों से होकर गुजरे मैराथन मार्ग पर देशभर के धावकों ने हिस्सा लिया और अपनी शारीरिक व मानसिक सहनशक्ति का परिचय दिया।

श्रीपाल यादव और रमेश श्योराण ने भी अटूट धैर्य और निरंतरता के साथ 21 किलोमीटर की दूरी सफलतापूर्वक पूरी की। दोनों ने ओम शांति भवन स्थित समापन स्थल पर फिनिशिंग मेडल हासिल किए।