Bhiwani News: लिव-इन में रह रही युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
भिवानी के शांतिनगर में लिव-इन पार्टनर साक्षी की मौत। परिजनों ने युवक अंकित और उसके परिवार पर प्रताड़ना का लगाया आरोप। पुलिस ने भाई की शिकायत पर केस दर्ज किया।
Apr 15, 2026, 11:05 IST
भिवानी : भिवानी शहर के शांतिनगर क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती की मौत हो गई। मायके पक्ष ने लिव-इन में रहने वाले युवक व उसके परिवार पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए जबकि युवक ने आरोपों को नकारते हुए लड़की के बीमार होने की बात कही। शांति नगर क्षेत्र निवासी अंकित ने बताया कि करीब 5-6 साल से वह साक्षी को जानता था।
1 अप्रैल 2024 से साक्षी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता है। इसके सारे कागज भी बनवा रखे हैं और साक्षी के लिखित बयान भी उसके पास हैं। पिछले 2 साल से लिव इन में रहने के कारण उनका एक 9 महीने का एक लड़का भी है। साक्षी जब बीमार हुई तो उसे रोहतक पी. जी. आई. लेकर गए जहां टैस्ट में उसे टी. बी. की बीमारी बताई। उसका इलाज चल रहा था। साक्षी के परिवार वाले उसके साथ मारपीट करते थे जिस कारण वह उसके साथ रहती थी।
वहीं युवती साक्षी के परिवार का कहना है कि 2 साल से उनकी बेटी अंकित के साथ रहती थी। जब उन्हें पता चला था तो कोर्ट में केस भी किया था। उनकी लड़की के साथ अंकित व उसके परिवार के लोग मारपीट करते थे, खाना तक नहीं दे रहे थे। लड़की के ऊपर दबाव बनाया जाता था कि उसका लड़का उसे नहीं देंगे। साक्षी बीमार थी जिसका अंकित व उसके परिवार की तरफ से सही इलाज नहीं करवाया गया। इसी कारण उनकी बेटी की मौत हुई है। जांच अधिकारी ए. एस. आई. रमेश कुमार ने बताया कि लड़की के भाई के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।