भिवानी: बारिश से ढही दीवार, मलबे में दबी कार, मचा हड़कंप

भिवानी में बारिश के बाद नगर सुधार मंडल मार्केट के पास दीवार ढही। मलबे के नीचे दबने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, रास्ता हुआ बाधित।
 
भिवानी न्यूज़ अपडेट

भिवानी। नगर सुधार मंडल मार्केट के पास मिट्टी से बनी एक दीवार बारिश के बाद वीरवार दोपहर को ढह गई। दीवार गिरने से फुटपाथ पर खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार मालिक को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

बुधवार दोपहर बाद तेज बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी। दीवार गिरने के समय उसके आसपास कोई नहीं था केवल एक कार खड़ी थी। यह दीवार एक खाली प्लॉट की थी जिसे कूड़ा डालने के कारण करीब छह फीट ऊंचा चुना गया था। दीवार ढहने से हांसी रोड पर नगर सुधार मंडल मार्केट से पुराना हाउसिंग बोर्ड की तरफ जाने वाला रास्ता भी बाधित हो गया।