Haryana : BJP ने 29 राज्यों के लिए चुनाव अधिकारी किए नियुक्त, हरियाणा के इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Haryana : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 29 राज्यों के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए है, जानकारी के मुताबिक, इस नियुक्ति में हरियाणा के 2 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर बिहार और करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया जम्मू और कश्मीर में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करवाएंगे। इसी तरह राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह हरियाणा में संगठन का चुनाव करवाएंगे। Haryana News
भाजपा के लिहाज से जम्मू कश्मीर और बिहार दोनों की राज्य महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में हरियाणा के दोनों नेताओं की चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।
खट्टर और सैनी की मीटिंग
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में संगठन चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और CM नायब सैनी के बीच 2 जनवरी को नई दिल्ली में बैठक हुई। यह बैठक काफी देर तक चली। इसमें प्रदेशाध्यक्ष से लेकर मंडलों तक के चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, जिलों अध्यक्षों की नियुक्ति में सोशल इंजीनियरिंग का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा मंडलों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है। हरियाणा में 6 जनवरी तक बूथ और 12 जनवरी तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होने हैं।


