DA Hike: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की मौज, सरकार ने बढ़ाया डीए, अब इतनी मिलेगी सैलरी
Nov 29, 2024, 10:44 IST
DA Hike: हरियाणा के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। नायब सैनी सरकार ने पेंशनर्स और कर्मचारियों के DA में इजाफा किया है। प्रदेश में अब पांचवें और छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन-पेंशन ले रहे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को ज्यादा महंगाई भत्ता मिलेगा। हरियाणा सरकार ने छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 7% की बढ़ोतरी की है। ऐसे में अब उन्हें 239 के बजाय अब 246 प्रतिशत डीए मिलेगा। वहीं, पांचवें वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन लेने वाले कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 12 प्रतिशत बढ़ा है। इन कर्मचारियों को अब 443 के बजाय 455 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

