CET Exam 2025 Group D: हरियाणा के युवाओं के लिए जरूरी खबर, जल्द जारी होगा ग्रुप डी के CET का Schedule
Aug 8, 2025, 15:26 IST
CET Exam 2025 Group D: हरियाणा के युवाओं के लिए जरूरी खबर है। हरियाणा में कुछ दिन पहले ही ग्रुप-सी का सीईटी का पेपर हुआ था जिसमें करीब 13.48 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
जानकारी के मुताबिक, HSSC जल्द ही ग्रुप-डी के लिए CET का शेड्यूल जारी करेगा। इसके लिए विज्ञापन तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें बताया जाएगा कि परीक्षा कितने अंक की होगी। CET Exam
मिली जानकारी के अनुसार, HSSC जल्द ही ग्रुप-डी के सीईटी लिए पोर्टल खोलेगा। इस पर CET के लिए रजिस्ट्रेशन हो सकेंगे। किसी भी समय पोर्टल को खोला जा सकता है। बताया जा रहा है कि ग्रुप-D की CET परीक्षा तीन दिन के छह सत्रों में हो सकती है। CET Exam

