Seva Sankalp Abhiyan Haryana: उत्तराखंड और हरियाणा के डिजिटल क्रिएटर्स का एक्सचेंज प्रोग्राम, इन प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे दौरा

सीएम नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोनों राज्यों में विकास कार्यों का होगा अध्ययन।

 
social media influencers Haryana Uttarakhand

पंचकूला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को पंचकूला में हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के दल के वाहन को फ्लैग ऑफ कर उत्तराखंड के लिए रवाना किया. वहीं, उन्होंने उत्तराखंड से हरियाणा पहुंचे सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के दल का स्वागत एवं अभिनंदन किया.

12 वर्षों के विकास कार्य और परियोजनाएं: इस एक्सचेंज कार्यक्रम के अंतर्गत सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के दोनों दलों को दोनों प्रदेशों में पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं को देखने और उनका अध्ययन करने का अवसर मिलेगा. साथ ही वे इन विकास कार्यों से लोगों के जीवन में आए वास्तविक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाएंगे.

17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान: इससे पूर्व दोनों दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा और राष्ट्रसेवा की ऐतिहासिक यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान जारी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, जिसे पूरा करने में हरियाणा का विशेष योगदान रहने वाला है.

12 वर्षों में 17 जिलों में मेडिकल कॉलेज: मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली सहित हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है. प्रदेश में सड़कों का जाल बिछने से यातायात के समय में भारी कमी आई है, नए महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों की स्थापना से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिले हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में 17 जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं और शेष जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का कार्य जारी है.

यहां रहेगा उत्तराखंड के इन्फ्लुएंस का दौरा: उत्तराखंड के इन्फ्लूएंसर्स का दल हरियाणा में विभिन्न स्थानों का दौरा कर महत्वपूर्ण परियोजनाओं का अध्ययन करेगा. इसमें हिसार एयरपोर्ट, राखीगढ़ी, हाइड्रोजन ट्रेन, अटल लाइब्रेरी चुलकाना, सरस्वती उद्गम स्थल, हथनीकुंड, कलेसर, शहीद स्मारक अंबाला, एम्स झज्जर, बाढ़सा, रोहतक एलिवेटेड ट्रैक, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक, सिख म्यूजियम, दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा हाईवे, आईएमटी खरखौदा और कर्ण लेक जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं एवं स्थान शामिल हैं.